Team India on Zimbabwe Series: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया का जिम्बाब्वे दौरा है।
जिम्बाब्वे दौरे पर टीम में काफी बदलाव किये गये हैं।
कुछ पुराने खिलाड़ियों को आराम देने के साथ ही कई नये खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
इसके साथ ही टीम इंडिया के मुख्य कोच की जिम्मेदारी भी बदल दी गयी है।
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर बनेंगे टीम इंडिया के मुख्य कोच
जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कोच की भूमिका अपने ज़माने के दिग्गज क्रिकेटर रहे वीवीएस लक्ष्मण को दी गयी है।
फिलहाल वीवीएस लक्ष्मण BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड हैं।
जिम्बाब्वे दौरे के बाद एशियन गेम्स में भी मुख्य कोच की भूमिका में वीवीएस लक्ष्मण ही रहेंगे।
एशियन गेम्स के समय भारत का वेस्टइंडीज के साथ घरेलू मैदान पर सीरीज होना है।
ऐसे में टीम इंडिया के नियमित मुख्य कोच गौतम गंभीर इस सीरीज में मौजूद रहेंगे।
इस बार एशियन गेम्स जापान में होना है।
टीम इंडिया का सपोर्टिंग स्टाफ भी बदलेगा
पूर्व भारतीय बल्लेबाज ऋषिकेश कानिटकर टीम की बल्लेबाजी कोच की भूमिका में रहेंगे।
पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि टीम इंडिया के लिए इस तरह की व्यवस्था की गयी है।
गौतम गंभीर फिलहाल टीम इंडिया के परमानेंट हेड कोच हैं।
उनका कार्यकाल 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप तक के लिए है।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम की हो चुकी है घोषणा
चयनकर्ताओं ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 टी-20 मैचों के सीरीज के लिए टीम की घोषणा भी कर दी है।
इस टीम में कई बदलाव किये हैं। कुछ पुराने चेहरों को आराम दिया गया है जबकि कई नये चेहरे टीम में शामिल किये गये हैं।
श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गयी है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान रहेंगे।
विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन के साथ प्रभसिमरन सिंह को मौका मिला है।
बल्लेबाज के तौर पर रिंकू सिंह, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और सूर्यांश शेडगे को चुना गया है।
ऑलराउंडर्स में शिवम दुबे, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव टीम में शामिल हैं।
गेंदबाजों की भूमिका में वरुण चक्रवर्ती, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और मयंक यादव टीम का हिस्सा होंगे।
इनमें प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और हर्ष दुबे पहली बार टीम इंडिया का हिस्सा बने हैं।
अनुभवी संजू सैमसन के अलावा अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।
