अजिंक्या रहाणे और ईशान किशन को पहली जीत की तलाश, ईडेन गार्डेन में कोलकाता का हैदराबाद से मुकाबला आज

IPL 2026 KKR Vs SRH: आईपीएल सीजन 19 में गुरूवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच मुकाबला खेला जाना है।

दोनों ही टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं। केकेआर की टीम को मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जबकि हेदराबाद को बेंगलुरू ने उद्घाटन मैच में हराया था।

दोनों टीमें इस मुकाबले के जरिये अपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी।

तीन बार की चैंपियन टीम केकेआर अपने घरेलु मैदान पर यह मुकाबला खेलने उतरेगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में है जबकि सनराजर्स हैदराबाद की बागडोर ईशान किशन संभाल रहे हैं।

होम ग्राउंड पर मजबूत है केकेआर

कोलकाता के ईडन गार्डेन में कोलकाता नाइट राइडर्स का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। यहां पर खेले गये 95 मैचों में से 54 मैच में केकेआर ने जीत दर्ज की है।

दोनों टीमों के बीच मुकाबलों का हाल

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले हुए हैं। इनमें से 20 मुकाबलों में केकेआर ने बाजी मारी है। जबकि 10 मैच हैदराबाद के खाते में गये हैं।

कोलकाता के ईडेन गार्डेन पर भी दोनों टीमों के बीच 11 बार भिड़ंत हो चुकी है। इसमें 8 मुकाबले कोलकाता के पक्ष में गये हैं जबकि हैदराबाद सिर्फ 3 मैच ही जीत पायी है।

कोलकाता को इनसे हैं उम्मीदें

केकेआर को अपने कुछ खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें रहेंगी।

कप्तान अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, फिन ऐलन, वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन, वरूण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी और टीम साइफर्ट से बेहतर खेल की उम्मीद कोलकाता के फैंस को रहेगी।

हैदराबाद को इन खिलाड़ियों पर भरोसा

हैदराबाद सनराइजर्स के फैन को टीम के कुछ खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीदें होंगी।

कप्तान ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, जयदेव उनादकट और हेनरिक क्लासेन से टीम प्रबंधन भी बेहतर खेल की उम्मीद करेगा।

क्या हो सकता है प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन।

सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट।