अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर गढ़वा में खिलाड़ियों ने किया वृक्षारोपण, गढ़वा ओलंपिक संघ के सहयोग से हुआ आयोजन

Garhwa Olympic Association: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर रामसाहू इनडोर स्टेडियम कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में गढ़वा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक एवं जिला के विभिन्न खेल स्पर्धाओं के बालक बालिका खिलाड़ियों ने वृक्षारोपण किया।

भारतीय ओलंपिक संघ के निर्देशानुसार झारखंड ओलंपिक संघ के तत्वावधान में 23 जून से 29 जून तक ओलंपिक फॉरेस्ट ओलंपिक थीम 2036 के अंतर्गत ओलंपिक दिवस मनाया जाना सुनिश्चित हुआ है।

इसके अंतर्गत झारखण्ड ओलिंपिक संघ के निर्देशानुसार गढ़वा जिला में गढ़वा ओलंपिक संघ के बैनर तले राम साहू इंडोर स्टेडियम कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया।

जिले के विभिन्न खेल स्पर्धा के खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया।

वृक्षरोपण के बाद गढ़वा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के बारे में उपस्थित सभी खिलाड़ियों को विस्तृत रूप से जानकारी दी।

इस अवसर पर खिलाड़ी ओम प्रकाश गुप्ता, दीपक कुमार, विपिन कुमार, सत्यम पाठक, धीरज कुमार, सोनाली कुमारी, खुशी कुमारी, मेंहक सिंघानिया, श्रेया कुमारी, नंदनी कुमारी, सोनम कुमारी, दिव्या कुमारी, अभिषेक कुमार और अभय कुमार उपस्थित रहे।