बेंगलुरू की मुंबई पर रोमांचक जीत, अंक तालिका में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन

IPL RCB Vs MI Match: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अंक तालिका में टॉप पर जगह बना लिया है।

बेंगलुरू ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग सुरक्षित कर ली है।

इस हार के साथ मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गयी।

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाये।

भुवनेश्वर कुमार के शुरूआती झटकों से मुंबई उबर नहीं पायी।

भुवनेश्वर ने पहले ही ओवर में इन-फार्म बल्लेबाज रियान रिकल्टन को पैवेलियन भेजा।

इसके बाद रोहित शर्मा ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाये लेकिन 22 रनों के निजी स्कोर पर भुवनेश्वर की गेंद पर वो विकेट के पीछे लपके गये।

अगली ही गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भुवनेश्वर की गेंद पर विराट कोहली को कैच थमा दिया।

इसके बाद नमन धीर और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों पर 82 रनों की साझेदारी की।

नमन 47 और तिलक वर्मा 57 रन बनाकर आउट हुए।

भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज़्यादा 4 विकेट झटके जबकि हेजलवुड, रसिख सलाम और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट लिया।

बेंगलुरू का संघर्षपूर्ण चेस

167 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही।

विराट कोहली 0 पर आउट हो गये। उसके बाद देवदत्त पडिक्कल 12 रन और कप्तान रजत पाटीदार 8 बनाकर डग आउट लौट गये।

जैकब बेथेल 27 रन बनाकर कॉर्बिन बॉश की गेंद पर आउट हुए।

जितेश शर्मा 18 जबकि टिम डेविड 0 पर पैवेलियन लौट गये।

इधर एक छोर थामे क्रुणाल पांड्या ने जीत की नींव रखते हुए शानदार बल्लेबाजी की।

क्रुणाल ने 46 गेंदों पर 73 रन बनाये।

आखिरी में भुवनेश्वर ने छक्का लगाकर जीत सुनिश्चित लगभग तय कर दिया।

आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रनों की ज़रूरत थी।

स्ट्राइक पर रसिख सलाम के स्ट्रेट ड्राइव गेंदबाज के हाथों से फिसल गयी और दोनों ने भागकर 2 रन पूरा कर लिया।

मुंबई की ओर से कॉर्बिन बॉश ने 4 जबकि दीपक चाहर ने 2 विकेट झटके।