IPL CSK Vs GT Match: आईपीएल सीजन 19 में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुंचने से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गयी।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गये अहम मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को बुरी तरह से रौंदा।
पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी दोनों क्षेत्र में गुजरात की टीम चेन्नई पर हावी रही।
शुभ-सुदर्शन की जोड़ी शानदार
गुजरात के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रही है।
दोनों ने पहले विकेट के लिए 12.1 ओवर में 125 रन जोड़े।
चेन्नई के हर गेंदबाजों की पिटाई करते हुए दोनों बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
शुभमन के 64 के निजी स्कोर पर आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये जोस बटलर ने भी गेंदबाजों को नहीं बख्शा।
27 गेंदों पर 57 रन बनाकर जोस बटलर नाबाद रहे।
गुजरात के लिए सबसे ज़्यादा रन साईं सुदर्शन ने बनाया।
उन्होंने 53 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली।
निर्धारित 20 ओवरों में गुजरात ने 4 विकेट खोकर 229 रन बनाये।
सिराज-रबाडा-राशिद के सामने नतमस्तक CSK
230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने गुजरात के सामने सरेंडर कर दिया।
सिराज, रबाडा और राशिद खान की तिकड़ी ने चेन्नई के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया।
तीनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट अपने नाम किये।
सिराज ने संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल को पैवेलियन भेजा।
रबाडा ने मैट शॉर्ट, नूर अहमद और स्पेंसर जॉनसन का विकेट लिया।
राशिद खान ने डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे और अंशुल कंबोज को आउट किया।
कार्तिक शर्मा को शुभमन गिल ने रन आउट कराया।
चेन्नई ने पावर प्ले में ही शीर्ष 4 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये।
सैमसन, शॉर्ट, गायकवाड़ और उर्विल पटेल 5.1 ओवर में ही पैवेलियन लौट चुके थे।
7वें ओवर में 63 रन के कुल योग पर कार्तिक शर्मा भी रन आउट हो गये।
इसके बाद उतरे शिवम दुबे ने गेंदबाजों की पिटाई करते हुए मैच में सीएसके के लिए उम्मीदें जगायी।
लेकिन उनके 47 रनों पर आउट होने के बाद रही-सही उम्मीदें भी खत्म हो गयी।
13.4 ओवर में ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 140 रन पर ऑल आउट हो गयी।
मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड
गुजरात टाइटंस बल्लेबाजी
साईं सुदर्शन- 84 (53) {7*4, 4*6}
शुभमन गिल- 64 (37) {7*4, 3*6}
जोस बटलर- 57* (27) {5*4, 4*6}
चेन्नई सुपर किंग्स गेंदबाजी
मुकेश चौधरी- 1/36 (4)
स्पेंसर जॉनसन- 1/47 (4)
अंशुल कंबोज- 1/56 (4)
चेन्नई सुपर किंग्स बल्लेबाजी
शिवम दुबे- 47 (17) {4*4, 4*6}
मैट शॉर्ट- 24 (14) {3*4, 1*6}
अंशुल कंबोज- 19 (8) {1*4, 2*6}
गुजरात टाइटंस गेंदबाजी
मोहम्मद सिराज- 3/26 (3)
कागिसो रबाडा- 3/32 (3.4)
राशिद खान- 3/18 (2)
