IPL 2026 CSK Vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स अपने होम ग्राउंड पर आईपीएल सीजन 19 का दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। सामने होगी श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स।
पंजाब अपना पहला मुकाबला गुजरात के खिलाफ जीत चुकी है। जबकि चेन्नई को राजस्थान के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था।
धौनी मैदान पर रहेंगे मौजूद
भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धौनी चोट से परेशान हैं। हालांकि अब वो काफी बेहतर दिखायी दे रहे हैं। दूसरे मैच में धौनी प्लेइंग 11 में शामिल नहीं रहेंगे, लेकिन डग आउट में उनकी मौजूदगी रह सकती है।
धौनी का मैदान पर मौजूद रहना ही चेन्नई के खिलाड़ियों के लिए बड़ी हिम्मत देगा।
चेन्नई की टीम में शामिल हुए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पहले मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाये थे। वो अपने बैट से गेंदबाजों पर कहर ढाने को तैयार बैठे हैं।
कूपर से पंजाब को उम्मीदें
पंजाब किंग्स ने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत ज़रूर हासिल की थी। लेकिन मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया था।
पिछले मैच में ऑस्टेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली ने जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभायी थी।
पंजाब के अन्य खिलाड़ियों को भी बेहतर खेल दिखाने की जरूरत होगी, ताकि चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स का किला भेद सके।
CSK और PBKS आमने-सामने
दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 33 बार भिड़ंत हो चुकी है। इनमें 17 मुकाबलों में चेन्नई विजेता रहा जबकि पंजाब की टीम 15 मैच जीत पायी है।
एमए चिदंबरम स्टेडियम का इतिहास
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल के 91 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 51 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम 40 मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी है।
क्या कहता है चेन्नई का विकेट
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पिच स्पिनरों का मददगार रहा है। यहां स्पिन गेंदबाज निर्णायक भूमिका निभाते नज़र आये हैं।
हालांकि इस विकेट पर रनों की बौछार भी देखने को मिली है। इसी मैदान पर टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप में जिम्बाब्वे को हराया था। इस मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 256 रनों का अंबार खड़ा किया था।
चेन्नई सुपर किंग्स के संभावित खिलाड़ी
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, सरफराज खान।
पंजाब किंग्स के संभावित खिलाड़ी
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वाधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्या।
