First Khelo India Tribal Games Competition: छत्तीसगढ़ में प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
कुल 35 पदकों के साथ झारखंड पदक तालिका में देशभर में तीसरे स्थान पर रही।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित समापन समारोह के मौके पर झारखंड की टीम को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
रायपुर के दिन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में समारोह का आयोजन किया गया था।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव मौजूद रहे।
दुमका के खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार, तीरंदाजी कोच सुमित मिश्रा और करण कर्मकार समेत तीरंदाजी टीम के खिलाड़ियों ने ट्रॉफी ग्रहण किया।
झारखंड की टीम ने 16 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य पदक समेत कुल 35 पदक जीत देश भर में पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रही।
झारखंड के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी
पृथ्वी उरांव, पुतुल बास्की, आशा किरण बारला, शिवानी कुमारी, अनामिका उरांव, चिन्ता मनी टूटी, तनिषा कुमारी, नेहा खलको, शिव कुमार सोरेन, प्रीति लकड़ा, राहुल उरांव, पूनम उरांव, नेहा कुमारी, अजीत मुंडा, अभिषेक मुंडा, कोमोलिका बारी, कृष्णा पिंगुआ, दिनेश मुर्मू, लखन बोदरा
झारखंड के रजत पदक विजेता खिलाड़ी
बाबू लाल हेंब्रम, दीपक टोप्पो, दीपक मुंडा, शिव कुमार सोरेन, दीपक मुंडा, एमानुएल किस्कू, सविता मुर्मू, अनामिका उरांव, कोमोलिका बारी, अनुराधा कुमारी, मनीषा कुमारी, मेघा, दिलबर बारला, दीपक सोरेंग, जोसेफ कोंगाड़ी, असीम तिर्की, डेनिश केरकेट्टा, नवीन केरकेट्टा, सेत टोपनो, जोसेफ एक्का, सिमोन बोदरा, जुनूल पूर्ति, विनीत टोपनो, सुमित बरवा, सेम मुंडा, डेनियल सोय, जोसेफ टोपनो, भीमसेन किस्कू, दुगा मुंडा, जयम शीह टूटी, जीरण सोय मुंडा, पुष्पा कुमारी, अंजलि मुंडा, अंजनी कुमारी, एलिना किस्कू, ममता कुमारी, कल्याणी कुमारी, एलिजाबेद एक्का, बिना कुमारी, रीना कुमारी, काजल कुमारी, सुष्मिता कुमारी, रिंकी कुमारी, रीना टोप्पो, खुशबू लिंडा, रंजिता हेंब्रम, सबरनी कुमारी, ऊषा कुमारी, खुशबू कुमारी, विकसित बाड़ा, सावलिना डांग, नमिता कुमारी, अनीता डुंगडुंग
झारखंड के कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी
प्रिया उरांव, ओम कुमार, चंचला कुमारी, पूजा हेंब्रम, सविता कुमारी, मेघा बेसरा, आकाश अलदा, चिंता मणि टूटी, पुतुल बास्की, राहुल उरांव, मनीष बेदिया, रामचंद सांगा, राहुल उरांव, दीपक टोप्पो, निशा मिंज, सेल्सटीना होरो, रोशनी आइंद, प्रीनि कांडिर, स्वीटी डुंगडुंग, पार्वती टोपनो, बालो होरो, अनिशा डुंगडुंग, सुष्मिता कुल्लू, जीरण सोय मुंडा, मनीला बागे, रजनी केरकेट्टा, कौशल्या कुमारी, सपना भेंगरा, सिल्विया नाग, सरोज कुमारी, सलोनी कुंडलना, गांगी बारला।
राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों और सहायकों को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, खेल सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक आसिफ इकराम, उपनिदेशक राजेश कुमार के अलावा विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों एवं जिला खेल अधिकारियों समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।
