दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच करो या मरो का मुकाबला, प्लेऑफ की रेस के लिए मैच जीतना ज़रूरी

Delhi Capitals Vs Rajasthan Royals: दिलवालों की दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में आज की शाम बेहद दिलचस्प होने वाली है।

आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होना है।

यह मुकाबला कांटे का होने की उम्मीद है।

इस मैच में हारने वाली टीम का प्लेऑफ में जाने की उम्मीद कम कर देगा।

वहीं जीतने वाली टीम की उम्मीदें बनी रहेंगी।

वैभव और स्टार्क का होगा आमना-सामना

युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी का सामना आज सिम और स्विंग के मास्टर गेंदबाज मिचेल स्टार्क से होगा।

वैभव ने अभी तक इस सीजन में लगभग सभी शीर्ष गेंदबाजों की पिटाई की है। रबाडा, एनगिडी, शमी, कमिंस और हेजलवुड जैसे गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने जमकर प्रहार किया है।

ऐसे में स्टार्क के सामने वैभव की बल्लेबाजी देखने लायक होगी।

राजस्थान रॉयल्स का भरोसा

आरआर की टीम अपने शीर्ष बल्लेबाजों पर ही निर्भर है।

वैभव, जायसवाल और ध्रुव की बल्लेबाजी से टीम को काफी उम्मीदें रहेंगी।

गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में तेज गेंदबाजी कुछ हद तक बेहतर कर रही है।

बृजेश शर्मा महंगे रहे हैं लेकिन विकेट चटकाते रहे हैं।

रवींद्र जाडेजा एक भरोसेमंद ऑलराउंडर ज़रूर हैं लेकिन फिलहार आईपीएल में उनपर मैच विनिंग पारी का भरोसा नहीं किया जा सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स का भरोसा

दिल्ली के लिए कप्तान अक्षऱ और कुलदीप यादव का खराब फॉर्म चिंता का सबब रहा है।

बल्लेबाजी में केएल राहुल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगातार रन बना रहे हैं।

उनके अलावा नीतीश राणा और समीर रिजवी ने शुरूआती दौर में फॉर्म ज़रूर दिखाये लेकिन निरंतरता बरकरार नहीं रही।

गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी के अलावा कोई अन्य गेंदबाज प्रभावी नहीं रहे हैं।

मिचेल स्टार्क भी महंगे साबित हो रहे हैं।

हालांकि नवोदित खिलाड़ी माधव तिवारी ने अपनी गेंदबाजी से पहले ही मैच में प्रभावित किया है।

हेड टू हेड में दोनों टीमों का हाल

आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच 31 मुकाबले हो चुके हैं। इनमें 16 में दिल्ली कैपिटल्स तो 15 में राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की है।

इस सीजन में दोनों टीमों के बीच एक बार भिड़ंत हो चुकी है।

उसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।