लखनऊ के खराब प्रदर्शन का विलेन कौन, 56.4 करोड़ फीस लेने वाले खिलाड़ियों का शर्मनाक प्रदर्शन

N2

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। अब तक खेले गये 8 मुकाबलों में से 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
जिन दो मुकाबलों में जीत नसीब हुई वो भी किस्मत और किसी एक खिलाड़ी के आश्चर्यजनक प्रदर्शन के कारण मिली है।
ऐसे में लखनऊ की टीम के हार का विलेन कौन बन रहा है, यह जानना ज़रूरी है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की हार का विलेन कौन?

निकोलस पूरनः वेस्टइंडीज टीम के पूर्व कप्तान निकोलस पूरन ने इस सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन किया है।
अब तक खेले गये 8 मैचों में उन्होंने 8, 1, 13, 19, 1, ,9, 22 और 9 का स्कोर बनाया है।
निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 21 करोड़ रूपये में टीम के साथ जोड़ा है।
ऋषभ पंतः भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रह चुके ऋषभ पंत आईपीएल के इस सीजन में खराब प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने अब तक खेले गये 8 मैचों में 24.5 के औसत से सिर्फ 189 रन बनाये हैं। साथ ही उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 126.85 है।
ऋषभ पंत इस साल बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रूपये में खरीदा था।
मिचेल मार्शः ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्थ का बल्ला इस सीजन में लगभग खामोश ही है।
अब तक खेले गये 8 मैचों में उन्होंने 26.50 की औसत से 212 रन बनाये हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 134.62 का रहा है।
मिचेल मार्श को लखनऊ की टीम की ओर से 3 करोड़ 40 लाख रूपये में खरीदा गया है।
आयुष बडोनीः युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी इस बार टीम के साथ 4 करोड़ रूपये में जुड़े हैं। अब तक खेले गये 8 मैचों में उन्होंने महज़ 172 रन का योगदान दिया है।
जॉर्ज लिंडेः वानिंदु हसरंगा की जगह रिप्लेस कर टीम में आये जॉर्ज लिंडे अब तक फ्लॉप रहे हैं।
इस सीजन में खेले गये तीन मैचों में उन्होंने सिर्फ 15 रनों का योगदान दिया है और सिर्फ 1 विकेट चटकाये हैं।
जॉर्ज लिंडे के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स टीम 1 करोड़ रूपये खर्च कर रही है।