Karaate Championship: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के तत्वाधान में चल रहे पांचवीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप के दौरान झारखंड राज्य को तीसरी सिकोकई ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप की मेज़बानी सौंपी गई। 1 मई से 3 मई तक रांची के खेलगांव में इसका आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देश भर से सैकड़ों कराटे खिलाड़ी और पदाधिकारी शामिल होंगे।
कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के ट्राइबल और माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन रेंशी सुनील किस्पोट्टा के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड में किया जाएगाl
चैंपियनशिप के तारीख़ की घोषणा के साथ इस चैंपियनशिप का पोस्टर कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष सह साउथ एशियन कराटे फेडरेशन के अध्यक्ष हंशी भरत शर्मा ने जारी किया।
इस अवसर पर कराटे इंडिया आर्गनाइजेशन के महासचिव क्योशी संजीव जांगड़ा, कोषाध्यक्ष क्योशी मुतुम बंकिम सिंह, सह सचिव क्योशी नगेन बोंगजांग, स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के अध्यक्ष क्योशी अभय कुमार अतुल, कराटे एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट शिहान अखिलेश रावत और रेंशी सुनील किस्पोट्टा उपस्थित थे।
रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 1 से 3 मई तक रांची के खेलगांव में किया जाएगा। इसमें देशभर से कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन से संबंद्ध सभी शैली के सैकड़ों कराटे खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में विश्व कराटे संघ के जज और रेफरी भी शामिल होंगे साथ ही कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
