झारखंड के दो वॉलीबॉल खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया असेसमेंट कैंप में, अहमदाबाद में दिया जायेगा प्रशिक्षण

Khelo India Assessment Camp: झारखंड की वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ी इन दिनों बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दिनों यूथ स्तरीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम ने बेहतर खेल का परिचय दिया था।

अब यहां के दो खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया असेसमेंट कैंप के लिए हुआ है। ये दो खिलाड़ी हैं हज़ारीबाग के माज खान और चक्रधरपुर के आकाश तांती।

अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 7 अप्रैल से यह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होना है।

बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चयन

इन दोनों खिलाड़ियों का चयन एसजीएफआई अंडर-14 राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

माज़ ख़ान हजारीबाग स्थित सेंट स्टीफेंस स्कूल के छात्र हैं। वे एसएसटी वॉलीबॉल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आकाश तांती पश्चिम सिंहभूम जिले से जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।

संघ के संरक्षक शेखर बोस एवं कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय ने चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों के लिए, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए गौरव का विषय है।

झारखंड वॉलीबॉल संघ को पूर्ण विश्वास है कि ये तीनों खिलाड़ी आगामी शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक गौरवान्वित करेंगे।

इन खिलाड़ियों के चयन पर झारखंड वॉलीबॉल संघ के चेयरमैन सुबोधकांत सहाय, अध्यक्ष आर. के. आनंद, सचिव उत्तम राज, एक्जीक्यूटिव उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, एस. एम. हासमी, कोषाध्यक्ष विकास वर्मा, प्रमोद कुमार, भास्कर राव, संजय कुमार, संजय कुमार ठाकुर, भोला प्रताप सिंह, उपेंद्र सिंह, दुर्गा प्रसाद जौहरी, डॉ. सी. के. ठाकुर, अमरजीत सिंह खरे, देवाशीष झा, अमित कुमार, आशीष कुमार, प्रियरंजन सिंह,  हिसाबी राय, कल्याण श्रीवास्तव, राजीव रंजन मिश्रा, आशीष झा,  नवीन कुमार शर्मा, सूरज प्रकाश लाल,  मुनव्वर आलम, राकेश सिंह, भैया अभिमन्यु प्रसाद, मो० अनवर, गोपाल राम, जी० मिश्रा, राकेश पाण्डेय, संजय गुप्ता, दीपक कुमार,  गणेश चौबे,  मनोज कुमार,  मो० राजा,  पीटर मुंडू, ओम प्रकाश तिवारी, अजय अखौरी और प्रवीण कुमार मिश्रा सहित संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।