Jharkhand Police sports: उत्तरप्रदेश के लखनऊ में आयोजित दूसरे अखिल भारतीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस कलस्टर प्रतियोगिता में झारखण्ड पुलिस के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में झारखण्ड पुलिस की ओर से वरिष्ठ IPS अफसर सहित कुल 36 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में बोकारो के डीआईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रशिक्षण की आईजी ए. विजयालक्ष्मी ने टेबल टेनिस GO’s 40+ महिला एकल प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया।
वहीं जमशेदपुर जिला बल के आरक्षी मनोज कुमार तिवारी ने बैडमिंटन प्रतियोगिता के NGO’s 45+ पुरुष एकल एवं मिश्रित युगल प्रतियोगिता में कांस्य पदक अर्जित किया।
इसके अतिरिक्त जैप-10 की हवलदार फुलमनी मुन्डू ने बैडमिंटन प्रतियोगिता के NGO’s 45+ महिला एकल एवं मिश्रित युगल प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त कर झारखण्ड पुलिस का मान बढ़ाया।
उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के उपरांत डीआईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, आ० 1930 मनोज कुमार तिवारी एवं हवलदार फुलमनी मुन्डू ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक से शिष्टाचार मुलाकात की।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया।
