ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में झारखंड का शानदार प्रदर्शन, 22 स्वर्ण पदक के सात ओवर ऑल चैंपियन

All India Karate Championship: जमशेदपुर में संपन्न हुए ऑल इंडिया शोतोकान शीगोकाई ओपन कराटे चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ओवर ऑल चैंपियन बनी।

शोतोकान शीगोकाई कराटे डु इंडिया के तत्वावधान से संपन्न हुए प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने 22 स्वर्ण पदक जीतकर ओवर ऑल चैंपियन का खिताब जीता।

प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल की टीम दूसरे स्थान पर रही।

4 वर्षीय अदिति आरोही का जलवा

झारखण्ड की टीम में शामिल रांची की सबसे जूनियर खिलाड़ी चार वर्षीय अदिति आरोही ने अपनी दोनों स्पर्धा कुमिते और काता में रजत पदक जीतकर राज्य का खाता खोला।

उसके बाद अन्य खिलाड़ियों ने भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए झारखंड के खाते में कई पदक जोड़े।

रांची के आदित राज ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।

मिस्टी कुमारी अपने दोनों स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक जीते।

18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में चंदा कुमारी ने दो स्वर्ण पदक जीते।

अनाया मृणालिनी कुजूर ने दो कांस्य पदक जीतकर राज्य को ओवर ऑल चैंपियन बनाने में अपना योगदान दिया।

पदक विजेताओं को मिला सम्मान

पदक विजेता खिलाड़ियों को कराटे इंडिया आर्गनाइजेशन के ट्राइबल और माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन रेंशी सुनील किस्पोट्टा और शोतोकान शीगोकाई के मुख्य प्रशिक्षक शिहान शेखर गोस्वामी ने पदक पहनाकर सम्मानित किया।

रेंशी सुनील किस्पोट्टा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में प्रतिभा की कमी नहीं है, ज़रूरत है उसे निखारने की।

उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परचम लहरा रहे हैं।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिहान सीए खान, अभिषेक गोस्वामी, अंकित गोस्वामी, शालिनी गोस्वामी, संतोष गोस्वामी, आनंद गोस्वामी, गुलज़ार राजा, प्रकाश कुमार और राज कुमार सहित कई अन्य लोगों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

रांची के खिलाड़ियों के पदक जीतकर वापस आने पर इंटरनेशनल मार्शल आर्ट आकादमी के अध्यक्ष सेंसाइ अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, कुंदन उरांव और उमा शंकर महतो ने फूल मालाओं के साथ ज़ोरदार स्वागत किया।