IPL 2026 KKR Vs LSG: अब से कुछ घंटों बार कोलकाता के ईडन गार्डेन में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाना है।
तीन बार आइपीएल चैंपियन रह चुकी कोलकाता की टीम इस सीजन में एक भी मुकाबला जीत नहीं पायी है।
कोलकाता आज का मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में बने रहना चाहेगी।
इधर लखनऊ ने अपना पिछला मुकाबला जीत लिया है और कप्तान ऋषभ पंत के फॉर्म में लौटने के बाद टीम का हौसला बुलंद है।
कोलकाता को इनसे उम्मीदें
अंजिक्य रहाणे बेहतरीन फॉर्म में हैं। टिम साइफर्ट, रिंकू सिंह और अगंकृष रघुवंशी से बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी। वहीं सुनील नरेन और वरूण चक्रवर्ती से अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद होगी। फिन एलेन ने दोनों मैच में अच्छी शुरूआत दी लेकिन अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाये।
ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन फिट हो चुके हैं और अपने आलराउंड प्रदर्शन से किसी भी मैच का रूख बदल सकते हैं।
लखनऊ की उम्मीदें इनपर
ऋषभ पंत फॉर्म में लौट चुके हैं और आखिरी मैच में अर्धशतक बना चुके हैं। मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मारक्रम, आयुष बदोनी पर बल्लेबाजी का दारोमदार रहेगा। मोहम्मद शमी बेहतरीन फॉर्म में हैं और दोनों मैचों में प्रभावित किया है।
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अभी बेंच पर बैठे हैं। बीते दिनों घरेलु क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बेहतर रहा था। उम्मीद है कि उन्हें भी इस मैच में मौका मिल सकता है।
दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी
केकेआर और एलएसजी में अब तक 6 बार भिड़ंत हो चुकी है। इनमें 2 मुकाबलों में कोलकाता जबकि 4 मुकाबले लखनऊ के पक्ष में रहे हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजारा, सौरभ दुबे, और नवदीप सैनी।
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम
ऋषभ पंत (कप्तान), मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, हिम्मत सिंह, आवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।
