8-1-1-14-175 का संयोग और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से 5 विकेट से हार गया सुपर जायंट्स लखनऊ

IPL LSG Vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया।

इस जीत के साथ विराट की टीम अंक तालिका में नंबर वन पर पहुंच गयी है।

आरसीबी के रसिख डार, भुवनेश्वर, क्रुणाल और हेजलवुड की गेंदों के आगे लखनऊ के बल्लेबाज पस्त दिखे।

लखनऊ की पूरी टीम महज 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी।

रसिख डार ने 4, भुवनेश्वर ने 3, क्रुणाल ने 2 और हेजलवुड ने 1 बल्लेबाज को आउट किया।

एलएसजी की ओर से सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज मिशेल मार्श रहे।

मार्श ने 40, मुकुल चौधरी ने 39 और आयुष बदोनी ने 38 रनों का योगदान दिया।

आरसीबी की बल्लेबाजी

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने 15.1 ओवर में ही जीत के लिए निर्धारित रन बना लिये।

बेंगलुरू की ओर से विराट कोहली ने 34 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 49 रन बनाकर आउट हो गये।

रजत पाटीदार ने 27 और जितेश शर्मा ने 23 रनों का योगदान दिया।

8-1-1-14-175 का संयोग

मैच के दौरान अजब संयोग देखने को मिला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के 122 रनों पर ही 5 विकेट गिर गये थे। हालांकि जीत के लिए अब सिर्फ 25 रनों की आवश्यकता थी।

बल्लेबाजी करने के लिए टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर थे। दोनों 14-14 नाबाद रन बनाकर टीम को जीत दिलाकर वापस पैवेलियन लौटे। दोनों ने 8-8 गेंदों पर 1-1 चौके और 1-1 छक्के लगाये। दोनों का स्ट्राइक रेट 175-175 रहा।

लखनऊ की ओर से सबसे सफल गेंदबाज प्रिंस यादव रहे। उन्होंने 3 ओवर में 32 रन देकर 3 बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा।

वहीं आवेश खान ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया।

दिग्वेश राठी सबसे महंगे साबित हुए, उन्होंने 4 ओवर में 12.75 के इकॉनोमी से 51 रन लुटाये।

मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स बल्लेबाजी

मिशेल मार्श- 40 (32) {3*4, 2*6}

मुकुल चौधरी- 39 (28) {3*4, 2*6}

आयुष बदोनी- 38 (24) {4*4, 1*6}

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू गेंदबाजी

रसिख इस्लान- 4/24 (4)

भुवनेश्वर कुमार- 3/27 (4)

क्रुणाल पांड्या- 2/38 (4)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बल्लेबाजी

विराट कोहली- 49 (34) {6*4, 1*6}

रजत पाटीदार- 27 (13) {1*4, 3*6}

जितेश शर्मा- 23 (9) {2*4, 2*6}

लखनऊ सुपर जायंट्स गेंदबाजी

प्रिंस यादव- 3/32 (3)

आवेश खान- 2/23 (4)