Team India’s Performance: टीम इंडिया (Team India) ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर के मुंह पर करारा तमाचा जड़ दिया। हैरान न हों, दरअसल जिस टीम इंडिया के सेमीफाइनल में न पहुंचने की भविष्यवाणी आमिर लगातार कर रहे थे।
वही Team India न सिर्फ रॉयल अंदाज में वेस्टइंडीज को हराया, बल्कि अपने तमाम आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया जो भारत के बाहर होने की दुआ में व्यस्त थे।
भारत के खिलाफ भविष्यवाणी फेल
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने बीते कई दिनों से लगातार टीवी शो में भारत के खिलाफ भविष्यवाणी की। उन्होंने साफ कहा कि टीम इंडिया किसी भी कीमत पर सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी।
इस बात को लेकर एक लाइव पाकिस्तानी शो में उनकी अपने ही देश के पूर्व क्रिकेटर से कहा-सुनी भी हो गयी थी। आमिर ने कहा कि वेस्टइंडीज की टीम आराम से पाकिस्तान को हरा देगी।
लेकिन पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद ने उनकी बातों को सिरे से खारिज किया था और कहा था कि टीम इंडिया न सिर्फ ये मुकाबला जीतेगी बल्कि फाइनल भी खेलेगी।
पाकिस्तान की टीम विश्व कप से बाहर हो चुकी है। ऐसे में ज़ाहिर सी बात है कि आमिर को दूसरी टीमों को देखने की बजाय अपनी पाकिस्तानी टीम को देखना चाहिये।
अपने टीम पर भरोसा रहा नहीं बस दूसरी टीमों पर छींटाकशी की आदत सी बन गयी है इस तरह के कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों को। और भाई आमिर साहेब, आप तो मैच फिक्सिंग के भी आरोपी रहे हैं। आपको टीम से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया था। थोड़ी तो शर्म करो।
टीम इंडिया का प्रदर्शन
रविवार की शाम टीम इंडिया ने संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की पारी की बदौलत वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन एक छोर थामे खड़े रहे, लेकिन दूसरी तरफ बल्लेबाजों का आना-जाना लगा रहा।
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहे। एक तरफ खूंटा गाड़ खड़े रहे संजू सैमसन ने 50 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्के की मदद से 97 रनों की पारी खेली और 20वें ओवर की आखिरी दो गेंदों में 10 रन बनाकर जीत दिलायी।
सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल में पहुंचने के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगे।
