Punjab Kings defeated Mumbai Indian: 5 बार की चैंपियन रही मुंबई इंडियंस का फ्लॉप शो जारी है। पंजाब किंग्स ने मुंबई को 7 विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर जगह बना ली।
196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने 17वें ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
पंजाब की जीत के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर।
प्रभसिमन ने 39 गेंदों पर नाबाद 80 रन और श्रेयस ने 35 गेंदों पर 66 रन बनाये। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी कर मुंबई के हाथ से मैच छीन लिया।
श्रेयस अय्यर की ये लगातार तीसरी हाफ सेंचुरी है।
प्रियांश आर्या ने 15 और कूपर कोनोली ने 17 रनों का योगदान दिया।
मुंबई की ओर से अल्लाह गजनफर को छोड़कर कोई भी गेंदबाज अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाये।
गजनफर ने 4 ओवर में 31 रन खर्च कर दो महत्वपूर्ण विकेट झटके।
जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी में पंजाब में जमकर रन बटोरे।
इससे पहले मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाये।
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के हीरो डिकॉक
रोहित शर्मा चोट के कारण इस मैच में खेल नहीं सके। उनकी जगह इस आईपीएल में पहली बार क्विंटन डिकॉक को मौका मिला।
डिकॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों पर नाबाद 112 रन बनाये।
उनके अलावा नमन धीर ने 31 गेंदों पर 50 रनों का योगदान दिया।
हालांकि अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार 2 गेंदों पर रियान रिकल्टन और सूर्यकुमार को पैवेलियन का रास्ता दिखाया।
इसके बाद नमन धीर के साथ डिकॉक ने 122 रनों की साझेदारी कर मुंबई की लय को बनाये रखा। लेकिन नमन के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और रदरफोर्ड कुछ खास नहीं कर पाये।
हार्दिक ने 12 गेंदों पर 14, रदरफोर्ड ने 5 गेंदों पर 1, तिलक वर्मा ने 3 गेंद पर 8 रन बनाये।
मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड
मुंबई इंडियंस बल्लेबाजी
क्विंटन डिकॉक- 112* (60) {8*4, 7*6}
नमन धीर- 50 (31) {3*4, 3*6}
हार्दिक पांड्या- 14 (12) {0*4, 1*6}
पंजाब किंग्स गेंदबाजी
अर्शदीप सिंह- 3/22 (4)
एम. यान्सेन- 1/30 (4)
शशांक सिंह- 1/19 (2)
पंजाब किंग्स बल्लेबाजी
प्रभसिमरन सिंह- 80* (39) {11*4, 2*6}
श्रेयस अय्यर- 66 (35) {5*4, 4*6}
कूपर कोनोली- 17 (12) {1*4, 2*6}
मुंबई इंडियंस गेंदबाजी
अल्लाह गजनफर- 2/31 (4)
शार्दुल ठाकुर- 1/42 (3)
