जीत की हैट्रिक के लिए तैयार पंजाब, हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी कोलकाता

IPL 2026 PKBS Vs KKR: सोमवार को कोलकाता के ईडन गार्डेन में पंजाब किंग्स औऱ कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होगा।

इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी। वहीं पंजाब सुपर किंग्स जीत की हैट्रिक बनाना चाहेगी।

दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले के अनुसार कोलकाता का पलड़ा भारी है। 35 मैचों में 21 कोलकाता और 13 पंजाब ने जीते हैं।

ईडन गार्डेन में भी दोनों टीमों के बीच 14 बार भिड़ंत हो चुकी है। इनमें केकेआर ने 9 और पंजाब ने 4 मुकाबले जीते हैं। लेकिन ये पलड़ा सिर्फ आंकड़ों के आधार पर ही भारी है।

ईडन गार्डेन में इस सीजन का दूसरा मैच होने जा रहा है। यहां आईपीएल के 101 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 जबकि लक्ष्य का पीछा करके 57 मैच जीता जा चुका है।

इस सीजन में इस ग्राउंड पर एक मैच खेला जा चुका है। उसमें हैदराबाद सन राइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बनाये थे।

जवाब में कोलकाता का पूरी टीम 16 ओवर में ही 161 रनों पर ढेर हो गयी थी।

कोलकाता की हार के कारण क्या

कोलकाता टीम के गेंदबाज मुजरबानी को छोड़कर दूसरा कोई भी गेंदबाज अभी तक प्रभाव नहीं छोड़ पाया है।

वरूण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी कुछ कमाल नहीं कर पाये हैं।

बेंच पर उमरान मलिक, नवदीप सैनी, सौरव दुबे के अलावा रचिन रवींद्र और टीम साइफर्ट जैसे धुरंधर भी बैठे हुए हैं।

बल्लेबाजी में कोलकाता के पास अच्छी लाइनअप है। कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी शानदार फॉर्म में हैं।

सलामी बल्लेबाज फिन एलन आक्रामक शुरूआत दे रहे हैं लेकिन इसे बड़ी पारी में बदलने की जरूरत है।

रिंकू सिंह और कैमरन ग्रीन का बल्ला अभी तक नहीं चल पाया है।

पंजाब की टीम संतुलित

इधर पंजाब किंग्स की टीम बेहद संतुलित प्रदर्शन कर रही है। कप्तान श्रेयस अय्यर फॉर्म में आ चुके हैं। कूपर कोनोली बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। अन्य बल्लेबाजी भी ज़रूरत के मुताबिक प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, मार्को यान्सेन और युजवेंद्र चहल की युगलबंदी में विपक्षी बल्लेबाज परेशान हो रहे हैं।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 12

कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल बढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टॉइनिस, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, मार्को यान्सेन, विजय कुमार वैशाक, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य।

केकेआर की संभावित प्लेइंग 12

अजिंक्या रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरूण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन, वरूण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, कैमरन ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर)।