T20 between India and England: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच पूरा नहीं हो सका।
बारिश इस मैच में विलेन के रूप में सामने आया।
चेस्टर ली स्ट्रीट में इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद भारत के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
बल्लेबाजी करने उतरे संजू सैमसन का लगातार तीसरे मैच में खराब फॉर्म जारी रहा।
वे सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गये।
इसके बाद उतरे ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बीच मिसअंडरस्टैंडिंग के कारण किशन रन आउट हो गये।
6 रन पर टीम इंडिया ने 2 विकेट गंवा दिये थे।
इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा ने कमान संभाला।
दोनों ने शानदार बल्लेबाजी का नज़ारा पेश किया।
उनके अलावा शिवम दुबे ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
अभिषेक शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड
विस्फोटक पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया।
उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों पर 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
785 गेंदों पर उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
उनके पीछे वेस्टइंडीज के एविन लुईस ने 789 गेंदों पर, न्यूज़ीलैंड के फिन एलन 871 गेंदों पर, ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड 931 गेंदों पर, न्यूज़ीलैंड के कॉलिन मुनरो 963 गेंदों पर और भारत के सूर्यकुमार यादव 1007 गेंदों पर 100 छक्के लगाने का कारनामा कर चुके हैं।
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास
आयरलैंड में खराब प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड में भारत ने बेहतर शुरूआत की।
कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले टी-20 मैच में अर्धशतक जड़ इतिहास रच दिया।
उन्होंने वो कारनामा किया जो बड़े-बड़े भारतीय दिग्गज खिलाड़ी नहीं कर पाये।
इंग्लैंड में टी-20 मुकाबलों में अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बनने का श्रेय श्रेयस अय्यर ने हासिल किया।
श्रेयस अय्यर ने पहले टी-20 मैच में 47 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली।
