Team India Vs England: इंग्लैंड की सरज़मी पर भारत की शर्मनाक हार हुई है।
सीरीज के तीसरे टी-20 मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया।
टी-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम को इंग्लैंड ने 125 रनों से धो डाला।
बेअसर साबित हुए भारतीय गेंदबाज
भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
अर्शदीप सिंह ने शुरूआत में बल्लेबाजों को थोड़ा परेशान ज़रूर किया, लेकिन बाद में इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटायी की।
तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाज बेअसर रहे।
प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके।
अक्षर पटेल, वरूण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और हर्षित राणा ने 10 से ज़्यादा के इकॉनोमी से रन लुटाये।
अर्शदीप ने पहला ओवर मेडन डालने के बाद बचे 3 ओवरों में 36 रन दे दिये।
इंग्लैंड की तरफ से फिल सॉल्ट ने सबसे ज़्यादा 70 रन बनाये।
सैम करन ने नाबाद 41 और जोस बटलर ने 36 रनों का योगदान दिया।
20 ओवर में 7 विकेट खोकर इंग्लैंड ने 201 रन बनाये।
ताश के पत्तों की ढह गयी भारतीय बल्लेबाजी
इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की घातक गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज बगले झांकते नज़र आये।
सिर्फ 4 गेंदबाजों ने ही भारत की पूरी टीम को पैवेलियन भेज दिया।
जोश टंग ने 4 और जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिये, जबकि आदिल रशीद को 2 और विल जैक्स को 1 विकेट मिला।
भारत के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाये।
11.4 ओवर में ही भारतीय टीम 76 रनों पर ऑल आउट हो गयी।
आईपीएल में जलवा दिखाने वाले सभी खिलाड़ी मैदान पर टांय-टांय फिस्स हो गये।
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने गैर जिम्मेदाराना शॉट्स खेलकर अपने विकेट गंवाये।
वर्ल्ड चैंपियन टीम को आयरलैंड में सीरीज हारने के बाद इंग्लैंड में भी सीरीज हारने का खतरा मंडराने लगा है।
भारत के नाम कई अनचाहे शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुए
टी-20 इंटरनेशनल में यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार है।
भारतीय टीम का टी-20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे छोटा स्कोर है।
टीम इंडिया टी-20 इंटरनेशनल में लगातार 5 मैचों में जीत नहीं दर्ज कर पायी है।
11.1 ओवर में ही ऑल आउट होकर सबसे कम ओवर में आउट होने का रिकॉर्ड बनाया।
पावर प्ले में ही भारत ने अपने 5 शीर्ष बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया।
