Jharkhand Sports Society meeting: झारखण्ड स्पोर्ट्स सोसाइटी (JSS) का प्रथम वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया।
रांची में आयोजित इस बैठक में झारखण्ड राज्य में पूर्व खिलाड़ी, खेल प्रशासक, खेल पत्रकार, खेल अधिकारी, खेल विशेषज्ञ, प्रशिक्षक गण, ओलिंपियन एवं राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय पूर्व खिलाड़ी और खेल सलाहकारों ने हिस्सा लिया।
डॉ. सरोजिनी लकड़ा की अध्यक्षता में बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य ओलिंपियन/राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पूर्व खिलाड़ियों के अस्तित्व एवं उनकी पहचान को बनाये रखने के अलावा युवा खिलाड़ियों की मौजूदा समस्याओं पर चर्चा करना था।
इसके अलावा Jharkhand Sports Society के सफल संचालन के लिए समिति का गठन, समय-समय पर विभिन्न खेल कार्यक्रमों का आयोजन, झारखंड स्पोर्ट्स क्लब/सीनियर स्पोर्ट्स सेंटर्स का संचालन एवं राज्य में खेल विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
इस बैठक में कुल 55 सदस्य शामिल हुए जिनमें मुख्य रूप से डॉ. सरोजिनी लकड़ा, सुमराय टेटे (ध्यानचंद पुरस्कार विजेता), सावित्री पूर्ति (पूर्व हॉकी खिलाड़ी), टेलेस्फोर एक्का, करुणा पूर्ति, विजय नीलमणि खलको, जेवियर गिद्ध, निकोलास खलको, बीरेंदर लकड़ा, राजेश कुमार सिंह, सुनील कच्छप, अलेक्सयुस लकड़ा, कमल होरो, राजे कुमारी कुजूर, अरविन्द कुमार, संतोष कुमार, अमासी बारला और शिव कुमार रमन मौजूद रहे।
