IPL GT Vs RCB Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल के अंत तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
शुक्रवार को बेंगलुरू ने गुजरात को 5 विकेट से हरा दिया।
206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की शुरूआत अच्छी नहीं रही।
तीसरे ओवर में जैकब बेथल 14 रन बनाकर पैवेलियन लौट गये।
लेकिन इसके बाद आये पडिक्कल ने विराट के साथ मिलकर चिन्नास्वामी स्टेडियम में तूफान ला दिया।
दोनों ने 59 गेंदों पर 115 रन जोड़े। पडिक्कल ने 27 गेंदों पर 6 छक्के और 2 चौके की मदद से 55 रन बनाये।
विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 81 रन बनाये।
सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये क्रुणाल पांड्या ने गेंदबाजों की जमकर पिटायी की।
उन्होंने 12 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 23 रन बनाये।
गुजरात की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे राशिद खान। उन्होंने 2 विकेट झटके।
साईं-गिल की सधी बल्लेबाजी
इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरूआत शानदार रही।
साईं सुदर्शन ने इस सीजन में अपना पहला शतक बनाया।
साईं सुदर्शन और शुभमन गिल ने पहले विकेट की साझेदारी में 12.4 ओवर में 128 रन बनाये।
इसमें सिर्फ 32 रनों का योगदान शुभमन गिल का रहा।
गिल के आउट होने के बाद उतरे जोस बटलर (25), वाशिंगटन सुंदर (19) और जेसन होल्डर (23) ने भी तेजी से बल्लेबाजी की और स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।
बेंगलुरू की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज़्यादा कसी गेंदबाजी की।
जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और सुयश शर्मा ने 1-1 विकेट लिये।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू इस जीत के साथ ही टॉप-2 में पहुंच गया है, वहीं गुजरात टाइटंस इस हार के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गया है।
मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड
गुजरात टाइटंस बल्लेबाजी
साईं सुदर्शन- 100 (58) {11*4, 5*6}
शुभमन गिल- 32 (24) {2*4, 1*6}
जोस बटलर- 25 (16) {2*4, 1*6}
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू गेंदबाजी
भुवनेश्वर कुमार- 1/31 (4)
सुयश शर्मा- 1/36 (4)
जोश हेजलवुड- 1/40 (4)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बल्लेबाजी
विराट कोहली- 81 (44) {8*4, 4*6}
देवदत्त पडिक्कल- 55 (27) {2*4, 6*6}
क्रुणाल पांड्या- 23* (12) {3*4, 1*6}
गुजरात टाइटंस गेंदबाजी
राशिद खान- 2/49 (4)
मोहम्मद सिराज- 1/25 (3)
जेसन होल्डर- 1/35 (3.5)
