IPL Rajasthan Vs Lucknow: लखनऊ सुपर जायंट्स ने हार का चौका लगा लिया है। ऋषभ पंत की अगुवाई में लखनऊ को लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं होम ग्राउंड इकाना में ये लगातार तीसरी हार है।
इधर राजस्थान रॉयल्स ने गेंदबाजों के दम पर शानदार जीत दर्ज की। लखनऊ को 40 रनों से हराकर राजस्थान अंक तालिका में दूसरे नंबर पर काबिज हो गया है।
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम की बल्लेबाजी एक बार फिर धराशायी होती दिखायी दी।
वैभव और यशस्वी के आउट होते ही आधी टीम 10.2 ओवर में 77 रन पर पैवेलियन लौट चुकी थी।
कप्तान रियान पराग फिर फेल साबित हुए और इस टूर्नामेंट में अब तक बढ़िया नहीं खेल दिखा पाये हैं।
रविंद्र जाडेजा ने एक तरफ से टिककर धीरे-धीरे बल्लेबाजी की। एक समय 23 गेंदों पर 23 रन बनाकर जाडेजा क्रीज पर थे और राजस्थान का स्कोर 139 रन था।
राजस्थान की पारी के आखिरी ओवर में जाडेजा ने 20 रन बनाये तब जाकर राजस्थान की पारी एक सम्मानजनक स्कोर 159 तक पहुंच पायी।
रविंद्र जाडेजा ने 29 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाये।
लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लिये।
लखनऊ की बल्लेबाजी धराशायी
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ये मैच जीतना बेहद आसान लग रहा था।
लेकिन पूरी टीम 18 ओवर में ही महज 119 रन पर आउट हो गयी।
11 में से 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। लखनऊ के 4 बल्लेबाज 0 पर आउट हुए।
जोफ्रा आर्चर ने 3, नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिये।
बल्लेबाजी में प्रयोग खतरनाक साबित हो रहा
बल्लेबाजी में प्रयोग लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भारी पड़ रहा है। कप्तान ऋषभ पंत कभी खुद ओपनिंग करने चले आ रहे, कभी आयुष बडोनी से करवा रहे।
जबकि नियमित सलामी बल्लेबाज एडेन मारक्रम उनके पास मौजूद हैं।
इस महत्वपूर्ण मैच में भी मिचेल मार्श के साथ बडोनी को पारी की शुरूआत के लिए भेजा गये।
बडोनी बिना खाते खुले रन आउट होकर पैवेलियन लौट गये। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत खुद बल्लेबाजी करने उतर गये।
लेकिन गैरजिम्मेदाराना शॉट के चक्कर में वे शून्य पर नांद्रे बर्गर का शिकार बने।
दो विकेट गिरने के बाद ऐडन मारक्रम मैदान पर आये। 6 गेंद का सामना कर वे भी शून्य पर पैवेलियन लौट गये।
इसके बाद मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन रविंद्र जाडेजा ने पूरन को 22 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।
मिचेल मार्श ने किसी तरह अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन 16वें ओवर में मार्श 55 रन बनाकर पैवेलियन लौट गये। उस समय टीम का स्कोर 6 विकेट पर 105 रन था।
इसके बाद पूरी टीम 18 ओवर में 119 रन पर आउट हो गयी।
मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड
राजस्थान रॉयल्स बल्लेबाजी
रविंद्र जाडेजा- 43 (29) {2*4, 1*6}
यशस्वी जायसवाल- 22 (12) {4*4, 0*6}
शिमरोन हेटमायर- 22 (18) {2*4, 1*6}
लखनऊ सुपर जायंट्स गेंदबाजी
मोहसिन खान- 2/17 (4)
प्रिंस यादव- 2/29 (4)
मोहम्मद शमी- 2/30 (4)
लखनऊ सुपर जायंट्स बल्लेबाजी
मिचेल मार्श- 55 (41) {6*4, 2*6}
निकोलस पूरन- 22 (25) {3*4, 0*6}
हिम्मत सिंह- 15 (15) {0*4, 1*6}
राजस्थान रॉयल्स गेंदबाजी
जोफ्रा आर्चर- 3/20 (4)
बृजेश शर्मा- 2/18 (3)
नांद्रे बर्गर- 2/27 (4)
