National Skating Championship: रांची में आयोजित 12वीं रैंकिंग ओपन नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक जीतकर राज्य का नाम गौरवान्वित किया।
झारखंड टीम ने प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक और 9 कांस्य पदक जीतते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किये।
राष्ट्रीय स्तर की इस स्केटिंग प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आयोजन समिति, कोच एवं खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जॉर्ज कुमार, संयुक्त सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार रहे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास सिंह, अध्यक्ष स्केटिंग एसोसिएशन, सुमित शर्मा एवं अभिषेक राठौर, अपरिजिता स्पोर्ट्स सिटी उपस्थित रहे।
झारखंड स्केटिंग टीम का यह प्रदर्शन राज्य में स्केटिंग खेल के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत को दर्शाता है।
