Woodball championship: रांची के मोराबादी स्थित श्यामा प्रसाद यूनिवर्सिटी ग्राउंड में सोमवार को एक दिवसीय स्वर्गीय श्रीकांत सिंह मेमोरियल वुडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन रांची जिला वुडबॉल संघ ने किया।
प्रतियोगिता में रांची के विभिन्न विद्यालयों से करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने खेल का प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में मनन विद्या स्कूल, कलकत्ता पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सेंटल एकेडमी स्कूल एवं प्रस्तावित उच्च विद्यालय सहित कई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
टीम इवेंट में कोलकाता पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बाजी मारी।
टीम इवेंट के बालक और बालिका वर्ग में कलकत्ता पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के बाद सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता पी.के. लाला, समाजसेविका सोहनी राय, अनुप सिंह देव, संतोष रजक, जी. सी. बासुकी, आशुतोष द्विवेदी, गोविंद झा एवं आर्य प्रहलाद भगत उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम
टीम इवेंट बालिका वर्ग
प्रथम स्थान– कलकत्ता पब्लिक स्कूल
द्वितीय स्थान– डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर
तृतीय स्थान– प्रस्तावित उच्च विद्यालय, शुकरहुट्टू एवं सेंट्रल एकेडमी स्कूल, कांके रोड (संयुक्त रूप से)
टीम इवेंट बालक वर्ग
प्रथम स्थान– कलकत्ता पब्लिक स्कूल
द्वितीय स्थान– डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर
तृतीय स्थान– मनन विद्या स्कूल एवं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (संयुक्त रूप से)
सिंगल इवेंट बालक वर्ग
प्रथम स्थान– हर्ष कुमार, डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर
द्वितीय स्थान– रौशन कुमार, सेंट्रल एकेडमी स्कूल
तृतीय स्थान– मनीष उरांव (सेंट्रल एकेडमी स्कूल) एवं ऋतिक रौशन (इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल) संयुक्त रूप से
सिंगल इवेंट बालिका वर्ग
प्रथम स्थान– परिधि उरांव, मनन विद्या स्कूल
द्वितीय स्थान– निकी कुमारी, प्रस्तावित उच्च विद्यालय, शुकरहुट्टू
तृतीय स्थान– गायत्री कुमारी (कलकत्ता पब्लिक स्कूल) एवं मन्नत कुमारी (मनन विद्या स्कूल) संयुक्त रूप से
