India defeated world champions Germany: FIH प्रो हॉकी लीग में भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को करारी शिकस्त दी।
नीदरलैंड के रॉटरडैम में खेले गये इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 3-0 की बढ़त बनाने के बाद जीत दर्ज की।
भारत की ओर से पहला गोल मनदीप सिंह ने 7वें मिनट में किया।
इसके बाद 13वें मिनट में शिलानंद लकड़ा और 35वें मिनट में नीलाकांत शर्मा ने गोल दागकर 3-0 की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली।
जर्मनी की तरफ से एक मात्र गोल राफेल हार्टकोफ ने 45वें मिनट में किया।
अंक तालिका में भारत नौवें स्थान पर है। भारत से नीचे सिर्फ पाकिस्तानी टीम है जो दसवें स्थान पर है।
भारतीय टीम अब तक खेले गये 10 मुकाबलों में 7 मुकाबला हार चुकी है।
भारत का अगला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ 21 जून को होगा।
इसके बाद लंदन में 23 और 26 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेंगे।
इसके बाद 25 और 28 जून को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला खेला जायेगा।
भारत के स्टार प्लेयर मनप्रीत सिंह ने रचा इतिहास
33 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने जर्मनी के खिलाफ मैच खेलकर इतिहास रच दिया।
उन्होंने भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी रहे दिलीप तिर्की का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
मनप्रीत का यह रिकॉर्ड 413वां अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच था।
वर्ष 2011 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले मनप्रीत ने 2017 से लंबे समय तक भारतीय टीम की कमान भी संभाली।
उनकी कप्तानी में 8 बार गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक गेम्स में कांस्य पदक जीत अपना पहला मेडल हासिल किया।
हॉकी इंडिया ने मनप्रीत की इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित किया और 10 लाख रूपये नगद इनाम की घोषणा की।
हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने मनप्रीत को बधाई देते हुए कहा कि यह शानदार उपलब्धि उनके अटूट समर्पण, प्रतिबद्धता और बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि मनप्रीत के योगदान ने भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, और वे लगातार अनगिनत युवा खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।
