हार की कगार पर पहुंचे बेल्जियम ने सेनेगल के जबड़े से छीनी जीत, अमेरिका ने बोस्निया-हर्जेगोविना को हराकर अंतिम 16 में बनायी जगह

Fifa World Cup Belgium and USA won: फीफा वर्ल्ड कप के सबसे रोमांचक मुकाबले में बेल्जियम ने सेनेगल को हरा दिया।

मैच के 86वें मिनट तक 2 गोल से पिछड़ने के बावजूद बेल्जियम ने आश्चर्यजनक खेल दिखाते हुए मैच को अपने पक्ष में कर लिया।

86वें मिनट तक सेनेगल 2-0 से थी आगे

फुटबॉल इतिहास का सबसे रोमांचक और सांसे रोक देने वाला मुकाबला बेल्जियम और सेनेगल के बीच खेला गया।

इस मुकाबले में फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर बेल्जियम पहुंच गयी थी।

मैच के 25वें मिनट में हबीब दियारा ने गोल दागकर सेनेगर को 1-0 की बढ़त दिला दी।

पहले हाफ तक सेनेगल की टीम 1-0 से आगे रही।

दूसरे हाफ के छठे मिनट में इस्माइला सार ने बेहद खूबसूरत गोल दागकर सेनेगल को 2-0 की शानदार बढ़त दिला दी।

मैच के 86वें मिनट तक सेनेगल 2-0 से आगे रहा।

ऐसा लग रहा था कि बेल्जियम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 से विदाई तय है।

लेकिन कोई भी खेल अनिश्चिताओं का होता है, और यही इस मुकाबले में देखा गया।

86वें मिनट में बेल्जियम की तरफ से पहला गोल रोमेलु लुकाकू ने दाग कर अंतर को 2-1 से कम किया।

इसके बाद दूसरे हाफ के आखिरी मिनट में यूरी टिलेमंस ने गोल दागकर मैच को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया।

निर्धारित समय तक 2-2 की बराबरी पर रहने के बाद खेल एक्स्ट्रा टाइम में गया।

एक्स्ट्रा टाइम में सेनेगल के लैमिन कमारा ने बेल्जियम के टिलेमंस को धक्का दिया। रेफरी ने रिव्यू देखने के बाद पेनाल्टी दे दी।

टिलेमंस ने पेनाल्टी का मौका नहीं गंवाया और गोल दागकर बेल्जियम को 3-2 से ऐतिहासिक जीत दिला दी।

रेफरी के पेनाल्टी के इस फैसले से सेनेगल के खिलाड़ी काफी नाराज़ दिखे।

डिफेंडर पाथे सिस पेनाल्टी स्पॉट पर लेट गये जबकि कुछ खिलाड़ी रेफरी से बहस करते नज़र आये।

मैच के 125वें मिनट में हुआ यह गोल फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे देर से किया गया गोल बन गया।

अमेरिका की बोस्निया-हर्जेगोविना पर शानदार जीत

मेजबान अमेरिका ने नॉकआउट मुकाबले में बोस्निया-हर्जेगोविना को 2-0 से हराकर टॉप 16 में जगह बना ली।

इसी के साथ अमेरिका ने वर्ल्ड कप के इतिहास में नॉक आउट राउंड में दूसरी जीत दर्ज की।

इससे पहले वर्ष 2002 में नॉक आउट राउंड में अमेरिका ने मैक्सिको को हराया था।

मैच में शुरूआत से अमेरिका आक्रामक खेल दिखाते हुए नियंत्रण बनाये रखा।

पहले हाफ के इंजरी टाइम में बालोगुन के पास पर मलिक टिलमैन ने गेंद को नेट के भीतर पहुंचा दिया।

पहले हाफ तक अमेरिका मैच में 1-0 से आगे रहा।

हालांकि खेल के 64वें मिनट में अमेरिका के बालोगुन को रेड कार्ड दिखाया गया, जिसके कारण वे गेम से बाहर हो गये।

इसके बाद अमेरिका को 10 खिलाड़ियों के साथ बाकी का मैच खेलना पड़ा।

लेकिन अमेरिका ने मैच पर इसका कोई असर नहीं पड़ने दिया।

मलिक टिलमैन ने फ्री-किक पर गोल दागकर बढ़त को 2-0 कर दिया।

अंतिम 16 के नॉक आउट मुकाबले में अमेरिका का मुकाबला बेल्जियम से होगा।