SGFI राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 44 सदस्यीय झारखंड टीम दिल्ली रवाना, पदक जीतने पर रहेंगी निगाहें

VedTimes.com | Sports Desk

National Wrestling Championship: 70वीं SGFI राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की 44 सदस्यीय कुश्ती टीम रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई।

प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है।

इसमें अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका पहलवान फ्रीस्टाइल कुश्ती में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

झारखंड की इस टीम में 20 बालक और 18 बालिका पहलवान शामिल हैं।

इनके साथ 4 प्रशिक्षक और 2 टीम मैनेजर भी दिल्ली गए हैं।

सभी खिलाड़ियों का चयन खेलो झारखंड के तहत आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है।

खेलगांव में हुआ था खिलाड़ियों का चयन

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) की ओर से 12 और 13 अक्टूबर 2026 को खेलगांव, होटवार में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड SGFI विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

इसी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन हुआ।

दिल्ली रवाना होने से पहले JEPC की ओर से खिलाड़ियों को ट्रैक सूट, टी-शर्ट और अन्य खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई।

टीम को अधिकारियों और झारखंड कुश्ती परिवार के सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं।

अंडर-14 और अंडर-17 में ये पहलवान करेंगे प्रतिनिधित्व

अंडर-14 बालिका वर्ग:

  • 30 किग्रा: अदिति कुमारी (रामगढ़)
  • 33 किग्रा: पूजा कुमारी मुंडा (रांची)
  • 36 किग्रा: प्रतिज्ञा कुमारी (साहिबगंज)
  • 39 किग्रा: परी कुमारी (रांची)
  • 42 किग्रा: मानसी कुमारी (देवघर)
  • 46 किग्रा: होलिका मिंज (रांची)
  • 50 किग्रा: शिवानी कुमारी (रांची)
  • 54 किग्रा: खुशबू लागुरी (पश्चिमी सिंहभूम)

अंडर-17 बालिका वर्ग:

  • 40 किग्रा: सीता कुमारी (साहिबगंज)
  • 43 किग्रा: खुशबू कुमारी (रांची)
  • 46 किग्रा: सीमा हेम्ब्रोम (रांची)
  • 49 किग्रा: शालिनी कुमारी (रांची)
  • 53 किग्रा: छोटी कुमारी (रांची)
  • 57 किग्रा: अंशु लकड़ा (लोहरदगा)
  • 61 किग्रा: सूर्यमुनि सिंकु (पश्चिमी सिंहभूम)
  • 65 किग्रा: आरती कुमारी (साहिबगंज)
  • 69 किग्रा: अंशिका पोद्दार (देवघर)
  • 73 किग्रा: तनिषा कुमारी (धनबाद)

अंडर-14 बालक वर्ग:

  • 35 किग्रा: शाहिब अंसारी (रांची)
  • 38 किग्रा: अर्णव कुमार महतो (धनबाद)
  • 41 किग्रा: विशाल कुमार महतो (रांची)
  • 44 किग्रा: शुभ मंडल (रामगढ़)
  • 48 किग्रा: प्रकाश कुमार (बोकारो)
  • 52 किग्रा: मोहित क्र भगत (लोहरदगा)
  • 57 किग्रा: विराज सिंह (धनबाद)
  • 62 किग्रा: अभ्यंक साहू (रामगढ़)
  • 68 किग्रा: आशुतोष चौधरी (रांची)
  • 75 किग्रा: किशोर कुमार हांसदा (दुमका)

अंडर-17 बालक वर्ग:

  • 45 किग्रा: अर्नव कुमार (रामगढ़)
  • 48 किग्रा: पीयूष राज (धनबाद)
  • 51 किग्रा: बिक्की कुमार (देवघर)
  • 55 किग्रा: पतंग उरांव (लोहरदगा)
  • 60 किग्रा: संदीप कुमार (बोकारो)
  • 65 किग्रा: बीरेंद्र टुडू (दुमका)
  • 71 किग्रा: रिशु भगत (रांची)
  • 80 किग्रा: शिवम राज चौहान (रांची)
  • 92 किग्रा: अनुज सिंह (बोकारो)
  • 110 किग्रा: मनीष झा (देवघर)

चार प्रशिक्षक और दो टीम मैनेजर भी शामिल

झारखंड टीम के साथ 4 प्रशिक्षक भी दिल्ली रवाना हुए हैं।

इनमें चंचला कुमारी, पूजा रानी, राजीव रंजन और बबलू कुमार शामिल हैं।

टीम मैनेजर के रूप में प्रवीण कुमार (सीएम एसओई कांके) और सुमन कुमारी (यूएचएस बाघमारा, धनबाद) खिलाड़ियों के साथ हैं।

खेल अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

झारखंड के पहलवानों को बेहतर प्रदर्शन के लिए विभिन्न खेल एवं शिक्षा अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

विभिन्न जिला कुश्ती संघों के अध्यक्षों और सचिवों ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं।

VedTimes.com | News Beyond Boundaries