Election Commission has announced elections: देश के 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की घोषणा कर दी गयी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने नई दिल्ली में चुनाव की जानकारी दी।
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।
असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा। तमिलनाडु में भी एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा।
इसके अलावा कई राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 9 अप्रैल और 23 अप्रैल को होंगे।
जानकारी देते हुए देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुदुचेरी में करीब 17 करोड़ 40 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इन चुनावों में 2 लाख 19 हज़ार मतदान केंद्र बनाये जायेंगे।
लगभग 25 लाख ईवीएम के जरिये 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा।
सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ के लिए आयोग ने दिशानिर्देश जारी किये हैं।
वर्तमान में राज्यों का हाल
असम में 126 विधानसभा सीटें हैं। यहां पर एनडीए की सरकार है।
पिछले चुनाव में 126 सीटों में 75 सीटों पर दर्ज कर बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए ने सरकार बनायी थी।
पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटें हैं। वर्ष 2011 से तृणमूल कांग्रेस लगातार सत्ता में है। पिछले चुनाव में टीएमसी ने 223 सीटें जीती थीं।
तमिलनाडु में डीएमके और केरल में वाम मोर्चा की सरकार है।
