Lucknow Supergiants Vs Gujarat Titans: आईपीएल में आज डबल हेडर मुकाबले में पहली भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस की होगी।
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले दो मुकाबले जीते हैं और उनका हौसला काफी बुलंद है।
वहीं गुजरात टाइटंस ने अपने पहले दो मुकाबले हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से शिकस्त दी थी।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।
हालांकि लखनऊ का अपने घरेलु मैदान पर रिकॉर्ड बेहद खराब है। सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनके मैदान पर टीम ने जीत हासिल की।
लखनऊ में पिछले सीजन में 8 मैच में 6 में टीम हारी थी। वहीं अब तक कुल 22 मुकाबलों में 9 में ही जीत हासिल कर पायी है।
लखनऊ सुपर जायंट्स को मुकुल चौधरी के रूप में एक बेहतरीन फिनिशर खिलाड़ी मिला है।
मुकुल ने अपने दम पर कोलकाता के जबड़े से जीत निकाली थी।
उनके अलावा आयुष बडोनी, मिशेल मार्श, एडम मारक्रम, निकोलस पूरन और ऋषभ पंत से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदे होंगी।
वहीं गुजरात टाइटंस जोस बटलर, राशिद खान और शुभमन गिल के अलावा वाशिंगटन सुंदर और साईं सुदर्शन पर नज़रें रहेंगी।
हेड टू हेड मुकाबले
गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 7 मैचों में भिड़ंत हो चुकी है।
इनमें 4 मैचों में गुजरात जीती है जबकि एलएसजी ने 3 मैचों में बाजी मारी है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमः ऋषभ पंत (कप्तान), मिचेल मार्श, एडन मारक्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।
गुजरात टाइटंस की टीमः शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, साई किशोर, ग्लेन फिलिप्स, गुरनुर ब्रार, अरशद खान, जयंत यादव, इशांत शर्मा, कुमार कशाग्र, निशांत संधु, मानव सुथार, अनुज रावत, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बेंटेन, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा।
