Mumbai Indians Vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल में रविवार की शाम का मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। विराट कोहली और रोहित शर्मा एक दूसरे के आमने सामने थे। वहीं दो सगे भाई हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या एक दूसरे के खिलाफ मैदान में थे।
मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ी और 18 रनों से मैच जीत लिया।
241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरूआत अच्छी रही।
रियान रिकल्टन और रोहित शर्मा ने शानदार शुरूआत दी। लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रोहित शर्मा रिटायर्ट हर्ट होकर डग आउट में बैठ गये।
बेंगलुरू के गेंदबाज सुयश शर्मा में एक ही ओवर में रिकल्टन और तिलक वर्मा का विकेट लेकर बेंगलुरू को जीत की ओर अग्रसर कर किया।
इसके बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।
15.3 ओवर में 154 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद मुंबई की उम्मीद खत्म हो चुकी थी।
लेकिन छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रदरफोर्ड ने मुंबई की उम्मीदों को जिंदा कर दिया।
उन्होंने तूफानी पारी खेलते हुए 31 गेंदों पर 71 रन नाबाद रन बनाये।
हालांकि दूसरे छोर से साथ नहीं मिलने के कारण टीम 222 रन ही बना सकी।
बेंगलुरू की रॉयल बल्लेबाजी
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने बल्लेबाजी करते हुए फिन सॉल्ट, रजत पाटीदार और विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 240 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।
फिल सॉल्ट ने 36 गेंदों पर 78 रन, रजत पाटीदार ने 20 गेंदों पर 53 रन और विराट कोहली ने 38 गेंदों पर 50 रन बनाये।
अंत में उतरे टिम डेविड ने भी हाथ खोलते हुए 16 गेंदों पर नाबाद 34 रन ठोंक दिये।
इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस ने हार की हैट्रिक लगा ली है। वहीं बेंगलुरू की इस सीजन में 4 मैचों में तीसरी जीत है।
मैच का स्कोर कार्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बल्लेबाजी
फिल सॉल्ट- 78 (36) {6*4, 6*6}
रजत पाटीदार- 53 (20) {4*4, 5*6}
विराट कोहली- 50 (38) {5*4, 1*6}
मुंबई इंडियंस गेंदबाजी
हार्दिक पांड्या- 1/39 (4)
मिशेल सेंटनर- 1/43 (4)
ट्रेंट बोल्ट- 1/50 (4)
मुंबई इंडियंस बल्लेबाजी
शेरफेन रदरफोर्ड- 71 (31) {1*4, 9*6}
हार्दिक पांड्या- 40 (22) {6*4, 1*6}
रियान रिकल्टन- 37 (22) {3*4, 3*6}
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू गेंदबाजी
सुयश शर्मा- 2/47 (4)
रसिख सलान- 1/23 (2.5)
