Woodball competition: रांची में झारखंड राज्य वुडबॉल संघ द्वारा आयोजित एक दिवसीय झारखंड स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट वुडबॉल चैंपियनशिप 2026 का शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता में रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों एवं स्कूलों के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतीश वर्मा एवं रिंकू वर्मा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार, हाई कोर्ट के अधिवक्ता पी.के. लाला, सोहिनी राय, युवा नाट्य संगीत एकेडमी के निदेशक ऋषिकेश लाल, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के सचिव गोविंद झा, समाजसेवी जी.सी. बसुकी एवं संतोष कुमार उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम
जूनियर बालक वर्ग:
प्रथम- जयंत उरांव (मनन विद्या स्कूल)
द्वितीय– वंश कुमार (डी.ए.वी. गांधीनगर)
तृतीय– अंश कुमार (मनन विद्या स्कूल)
चतुर्थ– बंटी कुमार महतो (मनन विद्या स्कूल)
पंचम– रौनक कुमार (मनन विद्या स्कूल)
जूनियर बालिका वर्ग
प्रथम– अनुष्का कुमारी (कलकत्ता पब्लिक स्कूल)
द्वितीय– नेहा कुमारी (इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल)
तृतीय– शिवानी कुमारी (कलकत्ता पब्लिक स्कूल)
चतुर्थ– आराध्या सिंह (मनन विद्या स्कूल)
पंचम– अनामिका कुमारी (इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल)
सीनियर बालक वर्ग
प्रथम– आशुतोष कुमार
द्वितीय– अजीत कुमार गोप
तृतीय– सरवर अंसारी
चतुर्थ– बंटी टोप्पो
पंचम– मयंक सिंह
सीनियर बालिका वर्ग
प्रथम– प्रियांशुका कुमारी
द्वितीय– ज्योति कुमारी
तृतीय– वंदना खालको
चतुर्थ– अनुष्का कुमारी
पंचम– किरण कुमारी
सीनियर एवं जूनियर दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अमन कुमार, संतोष कुमार, अंश वर्मा, दीपक वर्मा, रौनक कुमार, मनीष कुमार, बलवीर, देवुजन ठाकुर, शुभम कुमार, मयंक कुमार, राजेश कुमार एवं आयुष कुमार सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
