All India Indoor Archery Championship: गोवा में फर्स्ट ऑल इंडिया इंडोर आर्चरी चैम्पियनशिप का आयोजन होना है।
इसमें भाग लेने के लिए रांची से खिलाड़ी गोवा के लिए रवाना हुए।
रवाना होने वालों में रांची के कार्तिक उरांव आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर के चार सदस्यीय दल जिनमें पिंटू कुमार, प्रिंस कुमार साहू, अंकित मुंडा और मैनेजर रतन सोरेन शामिल हैं।
यह प्रतियोगिता गोवा के दयानंद बांदोदकर इंडोर स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, पेड्डेम, मापुसा में आयोजित की जा रही है, जहां 28 मई को खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे।
इस अवसर पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर की मुख्य संरक्षिका पूनम खलखो, अध्यक्ष रंजीत तिर्की, सचिव ज्योति खलखो, रांची डिस्ट्रिक्ट आर्चरी एसोसिएशन के सचिव चंचल भट्टाचार्य, आदिवासी बाल विकास विद्यालय के प्रिंसिपल रोहित मिश्रा एवं डॉ. लक्ष्मण उरांव ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन करें।
