RSA Kids Premier League: रांची में RSA किड्स प्रीमियर लीग का खिताबी मुकाबला RSA Yellow की टीम ने जीत लिया।
फाइनल में RSA Green की टीम को 68 से हराकर RSA Yellow ने खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले का हाल
टॉस जीतकर RSA Green ने RSA Yellow को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
RSA Yellow ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 177 रन बनाये।
नमीश रंजन ने शानदार अर्धशतक जमाते हुए 52 रन बनाये, जबकि आरिज ने नाबाद 21 रनों का योगदान दिया।
RSA Green की ओर से स्नेह सृजन ने 29 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि कलीमुल्लाह कलीम ने 51 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किया।
अर्नव और वेद ने RSA Green को रोका
178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RSA Green की टीम 14.5 ओवर में 109 रनों पर ही ढेर हो गयी।
RSA Green की ओर से सबसे ज़्यादा स्नेह सृजन ने 34 रन बनाये, वहीं अभिषेक तिवारी ने 21 रनों का योगदान दिया।
RSA Yellow की ओर से अर्नव राज ने 20 रन देकर 3 विकेट जबकि वेद सिंह ने 24 रन खर्च कर 2 विकेट लिये।
इस तरह RSA Green ने 68 रनों से यह मुकाबला गंवा दिया।
फाइनल मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए RSA Yellow के नमीश रंजन को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
सम्मान और अवार्ड
मैन ऑफ द मैच फाइनल- नमीश रंजन
प्रतियोगिता के बेस्ट बैट्समैन- स्नेह सृजन
प्रतियोगिता के बेस्ट बॉलर- अर्नव राज
सीरीज के बेस्ट फिल्डर- मोहम्मद ताल्हा
प्लेयर ऑफ द सीरीज- स्नेह सृजन
प्रतियोगिता के दौरान उभरते हुए खिलाड़ी- जाफरान, आरिज, आंचल झा, ओवैस अख्तर, शौर्या सिंह।
फाइनल मैच के बाद सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार दिये गये।
इस दौरान मुख्य अतिथि मोहसिन खान और विशिष्ट अतिथि शिया शंकर मौजूद थे।
टूर्नामेंट के सभी मैचों का आयोजन क्रिकेट कोच अनीसुर रहमान के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
