बिहारी और झारखंडी के आगे नतमस्तक पैट कमिंस ब्रिगेड, राजस्थान ने रॉयल अंदाज ने क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई किया

IPL RR qualified for the qualifiers: आईपीएल के एलिमिनेटर राउंड में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया।

47 रनों से इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम दूसरे क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई कर गयी।

दूसरे क्वालीफायर में उसका मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा।

यहां जीतने वाली टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से भिड़ेगी।

वैभव की सुनामी, जुरेल का तूफान

मुल्लापुर में खेले गये मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 243 रन बनाये।

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरूआत की।

यशस्वी एक छोर पर संभल कर खेलते रहे लेकिन दूसरे छोर से वैभव ने गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।

8 ओवर में ही राजस्थान की टीम ने 125 रन बना लिये।

वैभव 29 गेंदों पर 97 रन बनाकर आउट हो गये।

इसके बाद ध्रुव जुरेल ने 20 गेंदों पर अर्धशतक ठोंक राजस्थान की पारी की लय को बनाये रखा।

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंगे 3 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।

ईशान मलिंगा, नीतीश रेड्डी और शिवांग कुमार को 1-1 विकेट मिला।

हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस सबसे महंगे गेंदबाज रहे।

उन्होंने 4 ओवर में 64 रन खर्च किये और 1 भी विकेट नहीं लिया।

कमिंस के 1 ओवर में वैभव ने लगातार तीन छक्का भी जड़ा।

हैदराबाद का टॉप ऑर्डर फ्लॉप

244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवर में 196 रन तक ही पहुंच पायी।

जोफ्रा आर्चर के शुरूआती झटकों के बाद सुशांत मिश्रा और रवींद्र जाडेजा की सधी हुई गेंदबाजी ने हैदराबाद को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

हैदराबाद के सभी इन फॉर्म बल्लेबाज इस महत्वपूर्ण मैच में फ्लॉप रहे।

अभिषेक शर्मा (0), ट्रेविस हेड (17), ईशान किशन (33) और हेनरिक क्लासेन (18) नहीं चल पाये।

जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिये, जबकि सुशांत मिश्रा, रविंद्र जाडेजा और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट लिया।

यश पुंजा ने 1 बल्लेबाज को आउट किया।

बिहारी-झारखंडी के आगे नतमस्तक

बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में तूफानी पारी खेली।

28 गेंदों में 97 पर पहुंचने के बाद वे क्रिस गेल के 30 गेंदों में शतक का रिकॉर्ड तोड़ सकते थे। लेकिन 29वें गेंद पर वे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गये।

वैभव ने आईपीएल के 1 सीजन में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

क्रिस गेंल ने 2012 के आईपीएल में 59 छक्के लगाये थे।

वैभव सूर्यवंशी अब तक 65 छक्के लगा चुके हैं और उनके मैच भी अभी बाकी हैं।

झारखंड के सुशांत मिश्रा राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी करते हैं।

इस महत्वपूर्ण मुकाबले में उन्होंने सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस का विकेट निकाला।

इसके बाद खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे शिवांग कुमार को आउट कर राजस्थान को जीत दिला दी।

जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट ज़रूर लिये लेकिन 4 ओवर में 14.50 की इकोनॉमी से 58 रन खर्च कर दिये।

वहीं सुशांत ने 2.2 ओवर में 9.00 की इकोनॉमी से सिर्फ 21 रन खर्च कर 2 महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को आउट किया।

मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड

राजस्थान रॉयल्स बल्लेबाजी

वैभव सूर्यवंशी- 97 (29) {5*4, 12*6}

ध्रुव जुरेल- 50 (21) {5*4, 3*6}

यशस्वी जायसवाल- 29 (29) {4*4, 0*6}

सनराइजर्स हैदराबाद गेंदबाजी

प्रफुल्ल हिंगे- 3/54 (4)

नीतीश कुमार रेड्डी- 1/12 (2)

शिवांग कुमार- 1/19 (2)

सनराइजर्स हैदराबाद बल्लेबाजी

नीतीश कुमार रेड्डी- 38 (20) {3*4, 2*6}

सलिल अरोरा- 35 (21) {2*4, 2*6}

ईशान किशन- 33 (11) {3*4, 3*6}

राजस्थान रॉयल्स गेंदबाजी

जोफ्रा आर्चर- 3/58 (4)

रविंद्र जाडेजा- 2/21 (3)

नांद्रे बर्गर- 2/26 (3)

सुशांत मिश्रा- 1/21 (2.2)