Run for International Olympic: झारखण्ड स्पोर्ट्स सोसाइटी (JSS) द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर रांची में Run For International Olympic दौड़ का सफल आयोजन किया गया।
पुराने विधानसभा से शुरू होकर ये दौड़ धुर्वा गोलचक्कर होते हुए वापस पुराने विधानसभा पर संपन्न हुई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ 1980 मास्को ओलंपिक के हॉकी स्वर्ण पदक विजेता सिल्वानुस डुंगडुंग को सम्मान देकर किया गया।
उन्हें डॉ. सरोजनी लकड़ा ने मोमेंटो एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
दौड़ की शुरूआत सिल्वानुस डुंगडुंग ने झंडा दिखा कर किया।
इस अवसर पर सावित्री पूर्ति, तिलोसफर एक्का, जेवियर गिद्ध, अरविन्द कुमार, राजेश कुमार, सुनील कच्छप, वी. एन. खलखो, एलेक्सियस लकड़ा, शिव रमन, सुनील कुल्लू, नमन सूरीन, सलोमी पूर्ति, शाहिना किस्पोट्टा, निकोलस खलखो, सरिता लकड़ा, पुनिता मिंज, अनीमा मिंज, प्रिया, शम्मी, मनोज टोपनो, सुमन तिर्की, जीवन डांग, जोसेफ, अरुण, वरुण कुमार, मनोरंजन प्रसाद, बीरेन्द्र लकड़ा और कमल होरो सहित कई पूर्व खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
डॉ. सरोजनी लकड़ ने अपने संबोधन में कहा कि झारखण्ड स्पोर्ट्स सोसाइटी का लक्ष्य पूर्व खिलाड़ियों की पहचान बनाए रखना, युवा खिलाड़ियों की समस्याओं का समाधान करना और राज्य में खेल-संस्कृति को मजबूत करना है।
JSS के महासचिव एवं ध्यानचंद पुरस्कार विजेता सुमराय टेटे ने बताया कि इस दौड़ में राज्य के पूर्व राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, ओलिंपियन, युवा खिलाड़ी एवं आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
