फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी फ्रांस, एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट की ओर बढ़ाया एक और कदम

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस सेमीफाइनल में पहुंच गयी है।

प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हरा दिया।

एम्बाप्पे के गोल ने दिलायी फ्रांस को बढ़त

मैच की शुरूआत फ्रांस ने अटैकिंग अंदाज में किया।

5वें मिनट में ही एम्बाप्पे के शॉट को मोरक्को के गोलकीपर यासीन बुनू ने बचाया।

इसके तुरंत बाद दायो उपामेकानो के हेडर को भी यासीन बुनू ने शानदार तरीके से रोका।

26वें मिनट में मिली पेनाल्टी को भी मोरक्को ने शानदार तरीके से डिफेंस किया।

पहले हाफ में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं।

दूसरे हाफ में मैच के 60वें मिनट में एम्बाप्पे के अपने वर्ल्ड कप करियर का 20वां गोल दागते हुए फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिला दी।

इस गोल के 6 मिनट बाद ही 66वें मिनट में डेम्बेले ने गोल दागकर अंतर 2-0 कर दिया।

एम्बाप्पे के पास पर डेम्बेले ने यह गोल दागा।

किलियन एम्बाप्पे को इस वर्ल्ड कप में 8 गोल हो गये हैं और उन्होंने अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी की बराबरी कर ली है।

दोनों खिलाड़ी गोल्डन बूट की रेस में बने हुए हैं।