राष्ट्रीय अंडर-9 ओपन एवं गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप, छठे राउंड में पहुंचे नन्हें खिलाड़ी दिखा रहे अपनी प्रतिभा

National Chess Championship: रांची के सरला बिरला पब्लिक स्कूल में 39वीं राष्ट्रीय अंडर-9 ओपन एवं गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है।

प्रतियोगिता के छठे राउंड के ओपन मुकाबले में अयांश ने सिद्धार्थ अनुज, जोहान ने जिनसन, रयान ने आरव रवि और श्रेयांश दास ने अर्जुन को हराया।

दिनेश बाबू और शफीक के बीच का मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

दूसरी ओर गर्ल्स मुकाबलों में नंदी प्रीतिका ने अन्वी, अर्शिता ने अदिना, साईं अंशिता ने इशि सिंह, पविष्णा ने अरावा और सयाद ने साईं आस्था को शिकस्त दी।

राउंड-6  के उद्घाटन के अवसर पर एआईसीएफ के सह सचिव मनीष कुमार, चीफ ऑर्बिटर असित चरण चौधरी, डिप्टी ऑर्बिटर दीपक कुमार, आरडीसीए सदस्य सुनील कालरा एवं विक्रम साबू, आरडीसीए के कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, आयोजन सचिव नवजोत अलंग, सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक एवं कुलपति प्रो. सी जगनाथन उपस्थित रहे।