Asian Pacific Powerlifting Championship: दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम (Potchefstroom) में 4 से 10 जुलाई तक आयोजित एशियन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड की बेटी ने रजत पदक जीता।
इस प्रतियोगिता में भारत की 10 सदस्यीय टीम ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में झारखंड की प्रतिभाशाली पावरलिफ्टर अनामिका मुखर्जी ने 52 किलोग्राम सीनियर वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और रजत (सिल्वर) पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली अनामिका मुखर्जी ने विपरीत परिस्थितियों में अपने कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और लगन के बल पर यह अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है।
अनामिका बोकारो की रहने वाली हैं और वहां गुरुकुल जिम में कोच देवी प्रसाद चटर्जी के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करती हैं।
अनामिका की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर झारखंड पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव इंद्रजीत सिंह, कोच देवी प्रसाद चटर्जी तथा बोकारो पावरलिफ्टिंग संघ की सचिव सुचेता चटर्जी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
एशियन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग में झारखंड की अनामिका ने जीता रजत पदक, बोकारो में खुशी की लहर
