झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप, अंडर-11 और अंडर-13 के विजेता खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार

Table Tennis Championship: रांची में पहली झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-11 और अंडर-13 बालक-बालिका वर्ग के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

पुरस्कार JSTTA के उपाध्यक्ष सैबल गुप्ता, RDTTA के कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप्त मुखर्जी, RDTTA के कोषाध्यक्ष सोमीर चक्रवर्ती और राम चटर्जी द्वारा प्रदान किए गए।

इस अवसर पर JSTTA के मुख्य संरक्षक जय कुमार सिन्हा और RDTTA व JSTTA के सचिव समरजीत सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

फाइनल मैचों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जो युवा खिलाड़ियों के बीच बढ़ते उत्साह और प्रतिस्पर्धी भावना को दर्शाती है।

उनके प्रदर्शन में अनुशासन, दृढ़ संकल्प और खेल भावना दिखी, जिससे झारखंड में टेबल टेनिस के भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत मिला।

कुछ होनहार और उभरते खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार भी दिए गए।

प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी

अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स में बोकारो की ईशान्वी शिवा ने पूर्वी सिंहभूम की आरोही सिंह को हराकर खिताब जीता।

इससे पहले ईशान्वी ने रांची की ट्विशा जैन को हराकर फाइनल में जगह बनायी थी।

वहीं आरोही सिंह ने पूर्वी सिंहभूम की मीरा गांधी को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनायी थी।

अंडर-11 बालक सिंगल्स में रांची के अरशल खान ने रांची के ही दिव्यांश सिन्हा को हराकर खिताब जीता।

रांची के अरशल खान ने हज़ारीबाग के लक्ष्य चौरसिया को हराकर खिताबी भिड़ंत में जगह बनायी थी।

जबकि रांची के दिव्यांश सिन्हा ने बोकारो को आद्विक कश्यप को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनायी थी।

अंडर-13 गर्ल्स सिंगल्स में पूर्वी सिंहभूम कि ईहा चौधरी ने हज़ारीबाग की आराध्या श्रीवास्तव को हराकर खिताब पर कब्ज़ा जमाया।

हज़ारीबाग की ईहा चौधरी ने हज़ारीबाग की कमिका चेतन को हराकर, जबकि आराध्या श्रीवास्तव पूर्वी सिंहभूम की अनन्या सिंह को हराकर खिताबी भिड़ंत में पहुंची थीं।

अंडर-13 बालक वर्ग में पूर्वी सिंहभूम के वर्धन वशिष्ठ ने रांची के फैजल खान को हराकर खिताब जीता।

वर्धन वशिष्ठ ने पूर्वी सिंहभूम के रौनक गुप्ता को हराकर, जबकि रांची के फैजल खान ने हज़ारीबाग के निर्वाण जैन को हराकर फाइनल में जगह बनायी थी।