रांची में दो दिवसीय जिला योग प्रतियोगिता का आयोजन, सैंकड़ों प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का कर रहे हैं प्रदर्शन

Yoga Competition: रांची जिला योग संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आगाज हुआ।

जीडी गोयंका स्कूल में शुरू हुई इस प्रतियोगिता में जिले के सैंकड़ों प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर जीडी गोयंका स्कूल के चेयरमैन मदन सिंह, बीजेपी नेता केके गुप्ता, गुरु गोविंद सिंह स्कूल कमड़े की प्राचार्या शालिनी, स्कूल ऑफ योग की कोऑर्डिनेटर रेणु कुमारी, जी डी गोयंका स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर संजीव कुमार, झारखंड योग संघ के महासचिव आदित्य कुमार सिंह, वरीय योग प्रशिक्षक सुशांत भट्ट और बीजेपी नेता उत्तम यादव बतौर अतिथि मौजूद रहे।

पहले दिन सीनियर वर्ग का योगासन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस वर्ग में 100 से ऊपर प्रतिभागियों ने अपने-अपने वर्गों में योग का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता होगी।

इसके बाद टाइटल स्पर्धा और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जायेगा।