Jharkhand Junior Hockey title: नवल टाटा हॉकी झारखंड जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2026 (पुरुष) का खिताब नवल टाटा हॉकी अकादमी (NTHA) ने जीत लिया।
जमशेदपुर में हुए फाइनल मुकाबले में NTHA ने सिमडेगा को 11-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
वहीं, तीसरे स्थान के मुकाबले में रांची ने खूंटी को 4-1 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
फाइनल मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच सिमडेगा के रोहित मिंज तथा तीसरे स्थान के मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच रांची के सनीत एक्का रहे।
प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: टिंटुस हेम्ब्रम
सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: ऋषव कुल्लू (सिमडेगा)
सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: सुजल कुल्लू (रांची)
सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर: सुजीत केरकेट्टा
सर्वश्रेष्ठ अटैकर: जोसेफ होरो (खूंटी)
समापन समारोह में कैप्टन अमिताभ (CEO, Hockey Ace Foundation) और सीए अनुज मेहंदीरत्ता (CFO, Hockey Ace Foundation) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
