Sawan Mahotsav: राजधानी रांची के पुंदाग स्थित ठकुराईन बुटीक में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और सावन के गीत-संगीत व विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद उठाया।
ठकुराईन बुटीक की संचालिका उर्मिला सिंह एवं मेनका सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर मस्ती की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें रंजीता झा ने सावन क्वीन का खिताब अपने नाम किया।
इस अवसर पर उर्मिला सिंह, मेनका सिंह, अनिता, बरनाली, रंजीता झा, एतेश्री, पिरती, पूजा, अंजू, रीना और नीतू सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में सावन की हरियाली, पारंपरिक परिधान और उत्साह का खूबसूरत संगम देखने को मिला।
