रांची में एकदिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह कराटे ग्रेडिंग सम्पन्न, खिलाड़ियों को नयी तकनीक से कराया गया अवगत

Karate training camp: सिकोकाई कराटे इंटरनेशनल झारखंड एवं इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकैडमी (इमा) के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह कराटे ग्रेडिंग का आयोजन हुआ।

रांची के संत जोसेफ क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों एवं क्लबों के कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया।

सभी खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निदेशक सह नेशनल कोच रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने एडवांस कुमिते एवं काता का प्रशिक्षण दिया साथ ही वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के नये नियमों से खिलाड़ियों को अवगत करायाl

प्रशिक्षण शिविर के साथ खिलाड़ियों का ग्रेडिंग भी हुआ जिसमें वाइफ़ बेल्ट से ब्लैक बेल्ट के खिलाड़ियों ने भाग लियाl

प्रदर्शन के आधार पर अदिति रेवा टोप्पो, प्रगति कुमारी,अनाया मृणालिनी कुजूर और आराध्य गजपति बने बेस्ट कराटे खिलाड़ी बनेl

रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि खिलाड़ियों के तकनीकों को और एडवांस करने के उद्देश्य से इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था।

आगामी कराटे प्रतियोगिताओं को देखते हुए खिलाड़ियों की तैयारी जोरों पर हैl

इस प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकैडमी के अध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, उमाशंकर महतो एवं अंजली कुमारी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।