रांची विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैत्री वॉलीबॉल मैच संपन्न, रांची विश्वविद्यालय 2-1 से बनी विजेता

National Sports Day: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के खेल विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के वॉलीबॉल सिंथेटिक मैदान में मैत्री वॉलीबॉल मैच का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कुलसचिव राज कुमार शर्मा द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की गई।

इसके बाद रांची विश्वविद्यालय और रांची जिला की टीमों के बीच तीन सेट का रोमांचक मैत्री मैच खेला गया, जिसमें रांची विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रांची जिला की टीम को 2-1 सेट से पराजित कर जीत हासिल की।

इस अवसर पर महिला वर्ग का मैत्री वॉलीबॉल मैच भी आयोजित किया गया।

मैच के दौरान रांची विश्वविद्यालय के होनहार वॉलीबॉल खिलाड़ी अर्पित आइंदा को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए उभरते खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।

समारोह में कुलसचिव प्रो. राज कुमार शर्मा, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष (DSW)  डॉ. सुदेश कुमार साहू, कोऑर्डिनेटर स्पोर्ट्स डॉ. राजेश गुप्ता तथा मुकुंद मेहता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा राष्ट्रीय खिलाड़ी अजय झा, राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय वॉलीबॉल निर्णायक उपेन्द्र प्रसाद गुप्ता, क्रिकेट प्रशिक्षक चंचल भट्टाचार्य, राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी विजय वर्मा, मनोज कुमार सिंह, अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक राजेश कुमार सिंह, कुमुद कुमार, विकास कुमार, मो. शमीम खान, ब्रजेश गुप्ता एवं लंकेश मुंडा सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षक, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद थे।