सिमडेगा में हॉकी का रोमांच चरम पर, महिला वर्ग के 32 लीग मैच पूरे, 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में

Hockey Championship: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सिमडेगा में चल रही 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है।

महिला वर्ग के लीग राउंड के सभी 32 मुकाबले पूरे हो चुके हैं और अब खिताब की जंग में 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगी।

हॉकी झारखंड के मार्गदर्शन में हॉकी सिमडेगा एवं खेल विभाग सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में 29 अगस्त से 12 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता के छठे दिन अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम और एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में कुल 10 मुकाबले खेले गए।

इनमें महिला वर्ग के 2 और पुरुष वर्ग के 8 मैच शामिल रहे।

महिला वर्ग में किसने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह?

लीग चरण के प्रदर्शन के आधार पर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली 8 टीमें।

  • सीओई सिमडेगा A
  • मिनी शक्ति नारी सिमडेगा
  • लोम्बोई
  • सेंट जेवियर बरवाडीह
  • टाटा सीनी जलडेगा
  • एसटीसी सिमडेगा
  • यूसी रेंगारी
  • सेंट अन्ना तैसेर

छठे दिन खेले गए महिला मुकाबलों में टाटा सीनी जलडेगा ने केवीएस सिमडेगा को 3-0 से हराया, जबकि मिनी शक्ति नारी सिमडेगा ने 6-0 की शानदार जीत दर्ज की।

पुरुष वर्ग में भी गोलों की बरसात

पुरुष वर्ग में मुकाबलों का रोमांच और आक्रामक हॉकी देखने को मिली।

दिन के सबसे बड़े स्कोर में लोम्बोई ने सेंट जॉन स्कूल कुरडेग को 18-0 से करारी शिकस्त दी।

वहीं सीओई सिमडेगा ने ताराबोगा को 11-1 से हराया।

अन्य मुकाबलों में केवीएस सिमडेगा A ने कुरुषकेला को 2-1, डे बोर्डिंग तैंसेर ने पीएम श्री बासेन को 1-0, मास्टर ब्रदर्स ने फरसा पानी को 2-0 और हेथमा पंचायत ने कुरपानी A को 7-1 से हराया।

ए.बी. ब्रदर आसानबेरा ने सेंट जॉन स्कूल कुरडेग को 10-0 से हराया, जबकि डे बोर्डिंग तैंसेर ने बिन्धैन टोली के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की।

पुरुष वर्ग में अब तक कुल 21 मैच खेले जा चुके हैं।

प्रतियोगिता का अगला दिन और भी व्यस्त रहने वाला है।

सातवें दिन दोनों मैदानों यानी पिच-01 और पिच-02 पर कुल 18 मुकाबले खेले जाएंगे।

अब क्वार्टर फाइनल पर नजर

महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में अब सीधा नॉकआउट मुकाबला होगा।

एक गलती टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर सकती है, जबकि जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ाएंगी।

महिला क्वार्टर फाइनल मुकाबले:

  1. क्वार्टर फाइनल-01: COE सिमडेगा A बनाम TATA CINI जलडेगा
  2. क्वार्टर फाइनल-02: मिनी शक्ति नारी सिमडेगा बनाम STC सिमडेगा
  3. क्वार्टर फाइनल-03: U.C रेंगारीह बनाम सेंट जेवियर बरवाडीह
  4. क्वार्टर फाइनल-04: लोम्बोई बनाम सेंट अन्ना तैसेर

सिमडेगा में चल रही यह प्रतियोगिता स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच दे रही है।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुरू हुई इस चैंपियनशिप में जैसे-जैसे मुकाबले आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे खिताब की दावेदारी भी तेज होती जा रही है।