नेशनल तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम जम्मू रवाना, 23 सितंबर से शुरू होगी प्रतियोगिता

National Fencing Championship: जम्मू में आयोजित होने वाली अंडर-10 एवं मिनी अंडर-12 नेशनल तलवारबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड तलवारबाजी टीम शनिवार को जम्मू के लिए रवाना हुई।

राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 23 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में कुल 28 सदस्य शामिल हैं।

टीम के रवाना होने के अवसर पर झारखंड तलवारबाजी संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

टीम को झारखंड तलवारबाजी संघ के वाइस प्रेसिडेंट प्रिंस कुमार जोए, ज्वाइंट सेक्रेटरी सुरेश कुमार, महासचिव जय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष कर्मवीर उरांव एवं रामाशीष सिंह ने रवाना किया।

झारखंड तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष अर्चित आनंद एवं राकेश कुमार मिश्रा ने भी टीम को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और खिलाड़ियों से पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आह्वान किया।

टीम के साथ 2 कोच और 2 मैनेजर भी रवाना हुए हैं।

टीम प्रबंधन में रोहन उरांव, संजय खलखो, वैजयंती एवं उत्तम मंडल शामिल हैं।

झारखंड के युवा तलवारबाजों के लिए यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और तकनीक दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

राज्य संघ को उम्मीद है कि खिलाड़ी जम्मू में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

23 से 27 सितंबर तक होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर झारखंड के खेलप्रेमियों की नजरें रहेंगी।