Gurugram Crime: प्यार इस दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज़ होती है। प्यार में लोग इस कदर पड़ जाते हैं कि एक-दूसरे से बिछड़ने के खयालात से ही डर सा लगने लगता है।
लेकिन जब इसी प्यार में शक और संदेह की गुंजाइश होने लगती है तो ये प्यार एक खतरनाक सज़ा में बदल जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ गुरूग्राम में। यहां एक ऐसी घटना घटी जिसे जानकर आपकी रूह कांप उठेगी।
दरअसल यहां 19 वर्षीय एक युवती अपने Boyfriend के साथ बीते कुछ महीनों से रह रही थी। अचानक एक दिन युवक को अपनी गर्लफ्रेंड के चरित्र पर शक हुआ। इसके बाद दोनों के बीच थोड़ी बहुत खटपट शुरू हुई जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गयी।
युवती का आरोप है कि उसके प्रेमी ने उसके निजी अंगों पर सेनिटाइजर डालकर आग लगा दी। वहीं पीड़िता की मां आरोपी युवक पर जबरन पेशाब पिलाने का भी आरोप लगा रही है।
कैसे हुआ प्यार?
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों की मुलाकात बीते वर्ष सितंबर में एक Online App के जरिये हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये।
इसके बाद दोनों गुरूग्राम में एक साथ रहने लगे। कुछ समय बाद लड़के को लड़की के उपर शक होने लगा, जिसके बाद मारपीट का दौर शुरू हो गया। किसी न किसी बहाने उसे हर रोज पीटा जाने लगा।
सिर पर बोतल से और मिट्टी के बर्तन से मारा गया। पीड़िता के मुताबिक एक दिन उसके Private Part पर सैनिटाइजर (Sanitizer) डालकर आग लगा दिया। पीड़िता के मुताबिक उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बनाये गये।
18 फरवरी को किसी तरह पीड़िता ने अपनी मां को फोन कर घटना के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
