Holi Specials Trains: झारखंड-बिहार से जाकर बाहर में काम करने वालों की बड़ी तादाद है। लाखों की संख्या में लोग भारत के विभिन्न जगहों पर रोजगार के लिए लोग जाते हैं।
ऐसे में पर्व त्यौहार में अपनों के बीच लौटने की होड़ रहती है। लेकिन त्यौहारों के सीजन में अपनी मिट्टी में वापस लौटना इतना आसान नहीं रहता। ट्रेनों में सीमित जगह, फ्लाइट का महंगा किराया लोगों के आड़े आ जाता है।
ऐसे में हर बार रेलवे लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश करता है। इसी कड़ी में इस वर्ष होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गयी है।
कौन-कौन सी ट्रेनें
फिरोजपुर कैंट से दानापुर, अमृतसर से कटिहार, आनंद विहार से सहरसा। आनंद विहार से पूर्णिया कोर्ट, रेलवे के मुताबिक त्यौहार के दौरान दिल्ली, पंजाब और उत्तरप्रदेश (UP) से बिहार (Bihar) और झारखंड (Jharkhand) जाने वाले यात्रियों का सबसे अधिक दबाव रहता है।
इसीलिए रेलवे इन क्षेत्रों की ओर विशेष ध्यान दे रहा है। कई ट्रेनों का ठहराव होली के मद्देनज़र झारखंड के प्रमुख स्टेशनों पर किया जा रहा है। जिनमें रांची, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, टाटानगर जैसे स्टेशन शामिल हैं।
इसके अलावा झारखंड से बिहार और बिहार से झारखंड आने-जाने वालों के लिए भी स्पेशल ट्रेन शुरू की गयी है। टाटानगर से बक्सर, रांची से झंझारपुर, संतरागाछी से दरभंगा, टाटानगर से बक्सर (08183) ट्रेन 3 मार्च से 31 मार्च तक हर मंगलवार को चलेगी।
रांची से झंझारपुर होली स्पेशल ट्रेन (08105) हर सोमवार को चलेगी। संतरागाछी से दरभंगा होली स्पेशल ट्रेन (08109) 3 मार्च से 31 मार्च तक हर मंगलवार को चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशन पर रहेगा।
रेलवे अपनी तरफ से यात्रियों की सुगम यात्रा की कोशिश में जुटा है। लेकिन जानकारी के अभाव में होली स्पेशल ट्रेनों की जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच पाती है। यही वजह है कि रेगुलर ट्रेनों में अप्रत्याशित भीड़ देखने को मिलती है।
holi specials trains up bihar jharkhand if you want to go home for Holi why worry the railways is ready
