बिहार-झारखंड, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के 8 जिलों में बढ़ेगी रेलवे लाइनों की संख्या

Indian Railway

Indian Railway: केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने रेल मंत्रालय की लगभग 9 हज़ार 72 करोड़ रूपये की लागत से रेलवे लाइनों की संख्या बढ़ाने संबंधी 3 परियोजनाओं को स्वीकृति दे दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में परियोजनाओं को स्वीकृति मिली।

4 राज्यों में बढ़ेंगी लाइनें

बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के 8 जिलों में इन 3 परियोजनाओं से करीब 307 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। इनमें पुनारख-किउल तीसरी और चौथी लाइन, गोदिया-जबलपुर लाइन दोहरीकरण एवं गम्हरिया-चांडिल तीसरी और चौथी लाइन शामिल हैं। प्रस्तावित मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना से लगभग 5 हज़ार 407 गांवों में संपर्क में सुधार होगी, जिसकी आबादी लगभग 1 करोड़ है।

रेल यात्रा होगी सुगम

रेल यात्रा सुगम हो साथ ही मालगाड़ी की आवाजाही भी सुगमतापूर्वक किया जा सके इसके लिए रेलवे की तरफ से रेल आधारभूत संरचना में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी कड़ी में 17 हज़ार किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी रेल लाईन का निर्माण किया जाना है। वर्तमान में डीडीयू से किउल तक तीसरी और चौथी रेल लाईन जबकि किउल से झाझा तक तीसरी रेल लाईन का निर्माण किया जाना है।